Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ranveer Singh Video :बयानबाजी में बुरे फंसे रणवीर सिंह! 'कांतारा चैप्टर 1' की देवी को कह दिया ‘भूत’

रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी फिल्म या फैशन स्टेटमेंट की वजह से नहीं। IFFI इवेंट में उन्होंने ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की तारीफ करते हुए गलती से तुलु समाज की देवी को ‘भूत’ कह दिया।
बयानबाजी में बुरे फंसे रणवीर सिंह! 'कांतारा चैप्टर 1' की देवी को कह दिया ‘भूत’
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। रणवीर सिंह एक बार फिर बिना वजह विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला फिल्मों या फैशन का नहीं, बल्कि एक ऐसा बयान है जिसने उन्हें सीधे नेटिजन्स के निशाने पर ला दिया है। हाल ही में IFFI इवेंट के दौरान रणवीर ने ऋषभ शेट्टी की सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा चैप्टर-1’ पर बात करते हुए ऐसी गलती कर दी, जिसके बाद माहौल गरम हो गया। उन्होंने फिल्म में दिखाई गई तुलु समाज की पूजनीय देवी को गलती से फीमेल भूत कह दिया। बस फिर क्या यूजर्स भड़क उठे और उन्हें धार्मिक भावनाओं का अपमान करने के लिए जमकर लताड़ा।

    Twitter Post

    अब जिन्हें पता न हो, उनके लिए बता दें कि ‘कांतारा’ की कहानी कर्नाटक के तुलु समाज की ‘दैव आराधना’ यानी आत्मा-पूजा पर आधारित है। यहां के लोग अपने देवों को बेहद सम्मान के साथ पूजते हैं। ये देव उनके लिए सिर्फ धार्मिक शक्ति नहीं, बल्कि न्याय और संरक्षण के प्रतीक हैं। मतलब साफ है ये किसी भी तरह से ‘भूत-प्रेत’ वाली कॉन्सेप्ट से जुड़ा हुआ मामला नहीं है।

    इसी धार्मिक और सांस्कृतिक गहराई के बीच जब रणवीर ने देवी चामुंडा माता को ‘भूत’ कह दिया, तो लोगों ने इसे सीधे तुलु समुदाय की आस्था का अपमान मान लिया।

    सोशल मीडिया पर जैसे ही वीडियो फैला, कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कोई रणवीर को अनपढ़ कह रहा था, तो कोई इसे बॉलीवुड की साउथ कल्चर को सही से न समझने की आदत बता रहा था। कई लोगों ने यह भी कहा कि यह मामला बताता है कि पब्लिक फिगर्स को किसी भी संस्कृति पर बोलने से पहले रिसर्च कर लेनी चाहिए।

    देखने वाली बात होगी कि वह इस विवाद पर क्या सफाई देते हैं या फिर इसे इग्नोर कर आगे बढ़ जाते हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts