Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रणवीर सिंह बढ़ाएंगे भारत का मान : रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा सम्मानित, जानें कब शुरू होगा महोत्सव

Follow on Google News
रणवीर सिंह बढ़ाएंगे भारत का मान : रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा सम्मानित, जानें कब शुरू होगा महोत्सव
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर इन दिनों फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर सात समुंदर पार दुबई से सामने आ रही है। एक्टर को आगामी रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उनके काम के लिए सम्मानित किया जाएगा।

रणवीर बढ़ाएंगे देश का मान

रणवीर सिंह ने देश को गौरवान्वित कर दिया है। एक्टर को रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया जाएगा। रेड सी फिल्म फाउंडेशन के सीईओ मोहम्मद अल-तुर्की ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए कहा, रणवीर को बॉलीवुड का 'आइकन' कहा जाता है। इस साल हम हिंदी सिनेमा के आइकन रणवीर सिंह का सम्मान कर रहे हैं।

सऊदी अरब में होगा फेस्टिवल

रणवीर सिंह को रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में करियर सम्मान दिया जाएगा। यह महोत्सव सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव 30 नवंबर को शुरू होगा और 9 दिसंबर तक चलेगा। इसकी शुरुआत 2019 में हुई थी।

रणवीर के साथ और कौन होगा सम्मानित?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर के साथ-साथ जर्मन अभिनेत्री डायने क्रूगर और सऊदी अभिनेता-लेखक अब्दुल्ला अल-साधन को भी सम्मानित किया जाएगा। इस साल समारोह के जूरी पैनल में भारतीय अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो भी शामिल होंगी। इस सम्मान को देने वाली जूरी में फ्रीडा पिंटो के साथ जोएल किन्नामन, अमीना खलील और पाज वेगा जैसे कलाकार शामिल हैं। [caption id="attachment_96731" align="aligncenter" width="600"] फ्रीडा पिंटो[/caption]

5 फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुके हैं रणवीर

रणवीर ने आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया था। इसके अलावा 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी', '83' और 'गली बॉय' के लिए भी उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुका है।

रणवीर के अपकिंग प्रोजेक्टस

रणवीर की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो, वे इन दिनों रोहित शेट्‌टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इसके अलावा रणवीर काफी समय से फिल्म 'डॉन 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। चर्चा ये भी है कि वो संजय लीला भंसाली के साथ ‘बैजू बावरा’ भी करने वाले हैं। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढे़ं- Rashmika Mandanna के बाद Deepfake का शिकार हुईं Alia Bhatt, एक्ट्रेस का वीडियो हुआ वायरल; डराने लगा है AI
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts