PlayBreaking News

इंदौर:रंगपंचमी गेर से पहले बड़ी साजिश नाकाम, मोबाइल-ज्वेलरी चोरी की योजना बना रहे 20 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर की प्रसिद्ध रंगपंचमी गेर के दौरान बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने की साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। क्राइम ब्रांच और छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 20 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Follow on Google News
रंगपंचमी गेर से पहले बड़ी साजिश नाकाम, मोबाइल-ज्वेलरी चोरी की योजना बना रहे 20 आरोपी गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर की प्रसिद्ध रंगपंचमी गेर के दौरान बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने की साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। क्राइम ब्रांच और छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 20 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक ये सभी आरोपी फ्लाइट के जरिए इंदौर पहुंचे थे और सरवटे बस स्टैंड के आसपास स्थित होटलों में ठहरे हुए थे।

    सरवटे बस स्टैंड के होटलों में चला सर्च अभियान

    एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बाहरी राज्यों से आए कुछ संदिग्ध लोग रंगपंचमी गेर के दौरान बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और ग्वालटोली पुलिस ने सरवटे बस स्टैंड और उसके आसपास के होटलों में सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान होटल नीलम और होटल गौरव में ठहरे 20 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

    बिहार और नेपाल से आए आरोपी

    पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपियों में से 15 लोग बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले हैं, जो फ्लाइट से इंदौर पहुंचे थे। वहीं 5 आरोपी नेपाल की राजधानी काठमांडू से विमान के जरिए इंदौर आए थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये लोग भीड़भाड़ वाले आयोजनों में जेबकतरी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में माहिर हैं।

    गेर की भीड़ को निशाना बनाने की थी योजना

    पुलिस के अनुसार आरोपियों का मकसद रंगपंचमी की ऐतिहासिक गेर में उमड़ने वाली करीब पांच लाख लोगों की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल फोन और सोने के आभूषण चोरी करना था। हालांकि पुलिस की सतर्कता के कारण आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया गया और संभावित बड़ी वारदात टल गई।

    ये भी पढ़ें: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल: स्टाइपेंड संशोधन को लेकर विरोध, OPD सेवाएं प्रभावित

    पुलिस कर रही पूछताछ

    फिलहाल सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह के और सदस्य भी शहर में मौजूद हैं या नहीं।

    Sumit Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts