भोपाल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल:स्टाइपेंड संशोधन को लेकर विरोध, OPD सेवाएं प्रभावित

मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत रेजिडेंट और जूनियर डॉक्टरों ने लंबित स्टाइपेंड संशोधन को लेकर सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी है।
स्टाइपेंड संशोधन को लेकर विरोध, OPD सेवाएं प्रभावित
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत रेजिडेंट और जूनियर डॉक्टरों ने लंबित स्टाइपेंड संशोधन को लेकर सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी है। डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ोतरी का आदेश लागू नहीं किया गया जिसके विरोध में वे आंदोलन कर रहे हैं।

    JDA की चेतावनी, OPD सेवाओं का करेंगे बहिष्कार

    जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) ने साफ किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक वे ओपीडी में नियमित सेवाएं नहीं देंगे।

    हड़ताल के कारण अस्पतालों में ओपीडी में आने वाले मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

    गंभीर मरीजों का ही होगा ऑपरेशन

    डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में फिलहाल केवल अति गंभीर मरीजों का ही इलाज किया जाएगा।

    हड़ताल की वजह से प्रदेश के कई मेडिकल कॉलेजों में हर्निया, रॉड इम्प्लांट और अन्य सामान्य सर्जरी फिलहाल टाल दी गई हैं। इसका सीधा असर इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों पर पड़ रहा है।

    ये भी पढ़ें: MP के शिक्षकों में हड़कंप: TET पास नहीं किया तो जा सकती है नौकरी!

    अप्रैल 2025 से लागू होना था नया स्टाइपेंड

    जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अनुसार, सीपीआई आधारित स्टाइपेंड संशोधन शासन के आदेश के मुताबिक 1 अप्रैल 2025 से लागू होना था। हालांकि कई महीने बीत जाने के बाद भी इसे लागू नहीं किया गया है और एरियर भुगतान भी लंबित है। इसी को लेकर डॉक्टरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts