Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रणदीप हुड्डा बनेंगे दूल्हे राजा... 10 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग करने जा रहे शादी, वेडिंग वेन्यू से जुड़ी डिटेल्स कीं शेयर

Follow on Google News
रणदीप हुड्डा बनेंगे दूल्हे राजा... 10 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग करने जा रहे शादी, वेडिंग वेन्यू से जुड़ी डिटेल्स कीं शेयर
एंटरटेनमेंट डेस्क। बी टाउन के जाने-माने एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले कुछ समय से चल रहीं शादी की खबरों को अब एक्टर ने खुद कंफर्म कर दिया है। वे जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। साथ ही शादी के वेन्यू को लेकर भी कुछ डिटेल्स शेयर की हैं।

महाभारत से जोड़ा शादी का कनेक्शन

रणदीप हुड्डा की वेडिंग, बॉलीवुड में होने वाली अब तक की सभी शादियों से एकदम अलग होने वाली है। इसकी जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। अपनी वेडिंग डेट अनाउंस करने के साथ ही शादी के वेन्यू के बारे में बताया है, जिसे उन्होंने महाभारत से जोड़ा है। एक्टर ने कार्ड शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘हमारे पास एक्साइटिंग न्यूज है’। पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा- ‘जहां अर्जुन ने मणिपुरी योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की थी, उसी महाभारत से प्रेरित होकर, हम अपने परिवारों और दोस्तों के आशीर्वाद से वहीं उसी जगह शादी कर रहे हैं। हम आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं। शादी की डेट बताते हुए उन्होंने लिखा- हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि, हमारी शादी 29 नवंबर 2023 को इंफाल, मणिपुर में होगी। जैसा कि हम इस नए सफर के लिए तैयार हैं, हम आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं, जिसके लिए हम आपके हमेशा ऋणी और आभारी रहेंगे।’

मुंबई में होगा रिसेप्शन

कपल की शादी की थीम माईथोलॉजी कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है। शादी के बाद कपल मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे, जिसमें बॉलीवुड की तमाम सितारे शामिल होंगे।

कौन हैं लिन

लिन लैशराम एक बिजनेसवुमन होने के साथ ही एक्ट्रेस भी हैं। वे मॉडलिंग की दुनिया में भी एक्टिव हैं। फिल्मों की बात करें तो वे ‘ओम शांति ओम’, ‘मैरी कॉम’, ‘रंगून’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा लिन ने 'हैट्रिक' में कैमियो रोल प्ले किया था। लिन और रणदीप ने 25 अक्टूबर 2022 को अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। बता दें कि, लिन लैशराम उम्र में रणदीप से 10 साल छोटी हैं।

रणदीप हुड्डा वर्कफ्रंट

रणदीप हुड्डा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर बहुत जल्द अपनी आगामी फिल्म 'सार्जेंट' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में फिल्म ‘स्वातंत्र वीर सावरकर’ भी है जिसको वो खुद डायरेक्ट कर रहे हैं। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Animal ने जवान का तोड़ा रिकॉर्ड, फिल्म की आज से एडवांस बुकिंग स्टार्ट, म्यूजिकल इवेंट में रणबीर कपूर ने बॉबी देओल संग लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts