Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Animal ने जवान का तोड़ा रिकॉर्ड, फिल्म की आज से एडवांस बुकिंग स्टार्ट, म्यूजिकल इवेंट में रणबीर कपूर ने बॉबी देओल संग लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का

Follow on Google News
Animal ने जवान का तोड़ा रिकॉर्ड, फिल्म की आज से एडवांस बुकिंग स्टार्ट, म्यूजिकल इवेंट में रणबीर कपूर ने बॉबी देओल संग लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का
एंटरटेनमेंट डेस्क। रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर देखने के बाद से ही फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इसका अंदाजा आप बने इस रिकॉर्ड से लगा सकते हैं। फिल्म के ट्रेलर ने महज 24 घंटों में मोस्ट व्यूड ट्रेलर टॉप 10 की कैटेगरी में जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साथ ही फिल्म के प्रमोशन में मेकर्स भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर और बॉबी देओल फिल्म के म्यूजिकल इवेंट में पहुंचे, जहां उन्होंने डांस कर एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया। साथ ही आज से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी स्टार्ट हो चुकी है।

एनिमल ने जवान को पछाड़ा

एनिमल फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही फिल्म जवान को पछाड़ कर मोस्ट व्यूड ट्रेलर इन 24 ऑवर कैटेगरी में रिकॉर्ड बना लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनिमल ने 'जवान' के प्रीव्यू को पार कर रिकॉर्ड अपने नाम कर तीसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। लेकिन, यह फिल्म प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' को नहीं हरा पाई। फिल्म आदिपुरुष अभी भी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। कन्नड़ सुपरस्टार यश की 'केजीएफ: चैप्टर 2' ने अभी भी इस लिस्ट में नंबर वन पर अपनी जगह बनाई हुई है।

एनिमल के लिए खुले टिकट विंडो

रणबीर की आगामी फिल्म 'एनिमल' को रिलीज में अभी 6 दिन बाकी हैं और अभी से ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। 25 नवंबर 2023 को पीवीआर सिनेमा के एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए 'एनिमल' की एडवांस बुकिंग की जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा हुआ है, "एनिमल की दुनिया में डूबने के लिए हो जाइए तैयार। एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।"  

म्यूजिकल इवेंट में एनिमल के स्टार्स ने लगाए ठुमके

बीते दिन मुंबई में ‘एनिमल’ का म्यूजिकल इवेंट रखा गया था। जिसमें फिल्म की टीम सहित रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने शिरकत की। इस दौरान स्टेज पर रणबीर कपूर ने बॉबी देओल के कई पॉपुलर ट्रैक को रिक्रिएट किया। दोनों ने ‘दुनिया हसीनों का मेला’ पर जमकर डांस भी किया और अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से दर्शकों को एंटरटेन किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही इवेंट में रणबीर कपूर को स्टेज पर फिल्म का गाना ‘हुआ मैं’ गाते हुए भी देखा जा सकता है। देखें वीडियो...

कब रिलीज होगी फिल्म ?

फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 5 भाषाओं में आएगी- हिन्दी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम। संदीप रेड्डी वंगा के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, शक्ति कपूर और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म को 8 म्यूजिकल गानों से सजाया गया है। (इनपुट – सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Salim Khan Birthday : दोस्तों के लव लेटर लिखने से बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर बनने तक का तय किया सफर, बदला हिंदी सिनेमा का इतिहास
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts