PlayBreaking News

'भगवान राम' की पहली झलक!हनुमान जयंती पर आया ‘रामायण’ का टीजर, रणबीर ने किया अयोध्या में प्रवेश

हनुमान जयंती पर ‘रामायण’ का पहला टीजर रिलीज रिलीज हो गया है। रणबीर कपूर ने भगवान राम का अवतार लिया और फैंस को उनकी भव्यता और भावनाओं ने मंत्रमुग्ध कर दिया। अयोध्या में शाही प्रवेश, फूलों की वर्षा, वनवास के दृश्य और यश के रावण लुक की झलक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।
Follow on Google News
हनुमान जयंती पर आया ‘रामायण’ का टीजर, रणबीर ने किया अयोध्या में प्रवेश
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    महीनों की प्रतीक्षा के बाद, फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने हनुमान जयंती के खास मौके पर इसका पहला टीजर पेश किया। इस टीजर में रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में पहली बार देखा गया। मुंबई में एक भव्य इवेंट में लॉन्च किए गए इस टीजर ने सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया। फैंस इसकी भव्यता, शानदार विज़ुअल्स और भावनात्मक गहराई की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।

    टीजर का खास अंदाज

    टीजर की शुरुआत रणबीर कपूर के अयोध्या में भव्य प्रवेश से होती है। राज्य में कदम रखते ही उन पर फूलों की वर्षा होती है, जिससे उनके शाही और दिव्य रूप का अंदाज तुरंत सामने आ जाता है। इसमें उन्हें योद्धा के रूप में भी दिखाया गया है। साथ ही, सीता और लक्ष्मण के साथ उनके वनवास के कुछ यादगार पल भी दर्शकों को नजर आते हैं।

    ये भी पढ़ें: लॉस एंजिल्स में गूंजी ‘रामायण’: रणबीर कपूर ने समझाया ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ का अर्थ, ग्लोबल मंच पर दिखी भव्य झलक

    टीजर के अंत में रावण के रूप में यश की झलक भी दिखाई गई है, जिसने फैंस के बीच उत्साह और बढ़ा दिया।

    रणबीर कपूर का भगवान राम लुक

    फैंस ने रणबीर के भगवान राम के रूप को देखकर अपने उत्साह को जाहिर किया। सोशल मीडिया पर लोग उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा, यह तो कमाल का है, तो दूसरे ने कहा, लाजवाब, क्या जबरदस्त पहला लुक है। कई लोग इसे अविश्वसनीय और आइकॉनिक बता रहे हैं।

    टीजर ने केवल रणबीर कपूर के लुक को ही नहीं बल्कि फिल्म की भव्यता और कहानी की गहराई को भी दिखाया।

    निर्माता और निर्देशक की बातें

    फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने टीजर के साथ लिखा, राम हमेशा से सबसे महान रहे हैं। उनके जीवन के फैसले हमेशा समाज और मानवता के हित में होते हैं। उनके कर्तव्य और त्याग की प्रेरणा आज भी लोगों को बेहतर इंसान बनने की राह दिखाती है।

    निर्देशक नितेश तिवारी इस प्रोजेक्ट के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि फ़िल्म में रामायण की कहानी को बड़े पैमाने पर और आधुनिक तकनीक के साथ पर्दे पर उतारा गया है।

    ये भी पढ़ें: रामायण पाठ कर रहे ग्रामीणों को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश

    भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट

    ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का कुल बजट लगभग 4000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म माना जा रहा है।

    मुख्य भूमिकाओं में हैं

    • रणबीर कपूर- भगवान राम
    • साई पल्लवी- सीता
    • यश- रावण
    • राघव जुआल- मेघनाथ
    • सनी देओल- हनुमान
    • रवि दुबे- लक्ष्मण

    फिल्म का स्क्रीनप्ले श्रीधर राघवन ने लिखा है। संगीत की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने संभाली है। टीजर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखने लायक था। लोग रणबीर के लुक और फिल्म के विजुअल्स की तारीफ कर रहे थे।  टीजर की भव्यता और रामायण की कहानी के आने वाले समय में सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाली है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts