Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रक्षाबंधन पर सबसे पहले महाकाल को बांधी गई राखी, सवा लाख लड्‌डुओं का लगाया भोग; देखें VIDEO

Follow on Google News
रक्षाबंधन पर सबसे पहले महाकाल को बांधी गई राखी, सवा लाख लड्‌डुओं का लगाया भोग; देखें VIDEO
उज्जैन। आज रक्षाबंधन के मौके पर सबसे पहले भस्म आरती में बाबा महाकाल को राखी बांधी गई। इस मौके पर पुजारी परिवार द्वारा भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया। अन्य भक्तों ने भी भगवान महाकाल को राखी अर्पित की।

सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाया जाता है त्योहार

बता दें कि भारत में मनाए जाने वाला हर त्योहार उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सबसे पहले मनाए जाने की परंपरा है। इसी परंपरा के चलते रात्रि 2:30 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद भस्म आरती के पहले बाबा महाकाल को जल से स्नान कराकर पंचामृत अभिषेक हुआ। जिसमें दूध, दही, शहद और फलों के रस से भगवान का अभिषेक किया गया। तत्पश्चात भगवान का भांग, चंदन और सुखे मेवे से आकर्षक श्रृंगार कर भोलेनाथ को वस्त्र धारण कराए गए। इसके बाद बाबा महाकाल को भस्म रमा कर ढोल मंजीरों और नगाड़ों से भस्म आरती की गई। आरती के बाद राजाधिराज भोलेनाथ को सबसे पहले पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा राखी अर्पित की गई। वहीं इस पवित्र मौके पर बाबा महाकाल को पुजारी परिवार की ओर से सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया। जिसका हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया। पंडित यश गुरु ने बताया कि यह परंपरा सालों से चली आ रही है। (इनपुट – संदीप पांडला) ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर भद्रा का साया : रात में ही बांध सकेंगे भाई को राखी, 700 साल बाद बन रहा पंच महायोग; जानें शुभ मुहूर्त
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts