PlayBreaking News

मुश्किल घड़ी में मिला सहारा!राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आईं बड़ी हस्तियां

चेक बाउंस मामले में कानूनी परेशानी झेल रहे बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव के समर्थन में कई हस्तियां आगे आई हैं।
Follow on Google News
राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आईं बड़ी हस्तियां
SOCIAL MEDIA
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी और आर्थिक परेशानियों से गुजर रहे हैं। चेक बाउंस मामले के कारण उन्हें अदालत का सामना करना पड़ा और हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें जेल भी जाना पड़ा। इस मुश्किल दौर में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपनी स्थिति बताई, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं और वे कठिन समय से गुजर रहे हैं।

    राजपाल यादव की इस पोस्ट के बाद कई लोग उनके समर्थन में सामने आए हैं। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीति तक, कई नामचीन लोगों ने उनकी मदद का हाथ बढ़ाया है। 

    इंद्रजीत सिंह ने किया बड़ा ऐलान

    जैम म्यूजिक के प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए राजपाल यादव की मदद का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें राजपाल यादव की परेशानी के बारे में पता चला, जिसे जानकर उन्हें बहुत दुख हुआ।

    इंद्रजीत सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा कि राजपाल यादव सिर्फ एक शानदार कलाकार ही नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं। ऐसे समय में उनका साथ देना जरूरी है।

    उन्होंने अपनी कंपनी की ओर से राजपाल यादव को 1 करोड़ 11 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि उनकी लीगल टीम इस पूरी प्रक्रिया पर काम कर रही है, ताकि यह सहायता सही तरीके से उनके परिवार तक पहुंच सके। साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार मदद के लिए आगे आएं।

    सोनू सूद ने भी बढ़ाया हाथ

    इंद्रजीत सिंह से पहले अभिनेता सोनू सूद भी राजपाल यादव के समर्थन में सामने आए थे। सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर आर्थिक मदद का ऐलान किया।

    सोनू सूद अक्सर जरूरतमंदों की मदद के लिए जाने जाते हैं, और इस बार भी उन्होंने वही परंपरा निभाई। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई और लोगों ने उनकी तारीफ भी की।

    गुरमीत चौधरी ने भी किया समर्थन

    टीवी अभिनेता गुरमीत चौधरी ने भी राजपाल यादव के समर्थन में अपनी आवाज उठाई। उन्होंने भी आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया और कहा कि कलाकारों को ऐसे समय में एक-दूसरे का साथ देना चाहिए।

    तेज प्रताप यादव ने दी 11 लाख की मदद

    राजनीतिक क्षेत्र से भी राजपाल यादव को समर्थन मिला है। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

    तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्हें राजपाल यादव के परिवार की परेशानी के बारे में जानकारी मिली है और इस कठिन समय में उनका पूरा दल उनके साथ खड़ा है। उन्होंने अपनी पार्टी की ओर से 11 लाख रुपयए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। 

    मुश्किल वक्त में मिला सहारा

    राजपाल यादव लंबे समय से बॉलीवुड में अपनी कॉमिक भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। आज जब वे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, तो कई लोग उनके समर्थन में आगे आए हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts