Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Rajasthan CM Oath : भजनलाल शर्मा बने राजस्थान के नए सीएम, दीया-प्रेमचंद ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली; PM मोदी रहे मौजूद

Follow on Google News
Rajasthan CM Oath : भजनलाल शर्मा बने राजस्थान के नए सीएम, दीया-प्रेमचंद ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली; PM मोदी रहे मौजूद
जयपुर। भजनलाल शर्मा राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। जयपुर के अलबर्ट हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। खास बात ये हैं कि भजनलाल का आज जन्मदिन भी है। वहीं भजनलाल के साथ दो डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ली।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी पहुंचे

शपथ समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए। समारोह स्थल पर तीन मंच तैयार किए गए, एक मंच पर देशभर से आए साधु-संतों को बैठाया गया है, वहीं दूसरे मंच पर सभी पॉलिटिकल लीडर्स बैठेंगे। तीसरा मंच शपथ के लिए बनाया गया है, जिस पर प्रधानमंत्री मोदी, राज्यपाल और शपथ लेने वाले तीनों नेता बैठे हैं। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1735564640380485979[/embed]

शपथ ग्रहण में ये हुए शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल शामिल हुए। इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के नए सीएम डॉ.मोहन यादव, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे, अर्जुनराम मेघवाल, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के सीएम मणिक साहा, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम नेता शामिल हुए। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1735550139169985023?s=20[/embed]

शपथ से पहले लिया माता-पिता का आशीर्वाद

शपथ समारोह से पहले शर्मा ने सुबह यहां गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन किए और टोंक रोड पर पिंजरापोल गोशाला में गायों को चारा खिलाया। उन्‍होंने अपने दिन की शुरुआत प्रसिद्ध गोविंद देवजी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। परिवार के सदस्यों और समर्थकों के साथ शर्मा बाद में गोशाला पहुंचे। उन्‍होंने घर पहुंचकर अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया।

बीजेपी ने 115 सीटों पर जीत हासिल की

राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 115 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के खाते में 69 सीटें गईं। 200 विधानसभा वाले राजस्थान में चुनाव से पहले करणपुर से कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण 199 सीट पर ही चुनाव हुए थे। ये भी पढ़ें- Rajasthan CM Oath Ceremony : राजस्थान में भजनलाल की ताजपोशी आज, दीया-प्रेमचंद डिप्टी सीएम पद की लेंगे शपथ; PM मोदी सहित ये हस्तियां होंगी शामिल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts