Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजा रघुवंशी हत्याकांड : सोनम का भाई बोला- शिलांग नहीं, गुवाहाटी जाने का था प्लान, मैंने उन्हें एयरपोर्ट छोड़ा...

Follow on Google News
राजा रघुवंशी हत्याकांड : सोनम का भाई बोला- शिलांग नहीं, गुवाहाटी जाने का था प्लान, मैंने उन्हें एयरपोर्ट छोड़ा...
इंदौर। ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सोनम को लेकर उसके भाई गोविंद ने अब एक और बड़ा बयान दिया है। राजा की मां उमा से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए गोविंद ने कहा कि सोनम ने खुद स्वीकार किया है कि उसी ने हत्या की है। जो सबूत सामने आ रहे हैं, उनसे मुझे 100% यकीन है कि हत्या उसी ने की है।

सोनम से गाजीपुर में मिला

गोविंद ने एक नया खुलासा करते हुए बताया कि जब वह सोनम से गाजीपुर में मिला, तो वह फूट-फूटकर रो रही थी। गोविंद ने कहा - मैंने ढाबे वाले को कहा कि इसे नजदीकी थाने ले चलो और फिर खुद यूपी पुलिस से संपर्क किया। अगर सोनम ने पुलिस के सामने कबूलनामा दिया है, तो मैं खुद उसे सजा दिलवाऊंगा। इस केस में पहला वकील मेरी तरफ से होगा, जो राजा के परिवार के लिए लड़ेगा।

राजा मुझे बहुत प्रिय था, यह घर अपना बेटा खो चुका है

भावुक गोविंद ने मीडिया से कहा- राजा मुझे बहुत प्रिय था। इस घर ने अपना बेटा खोया है। सोनम से हमने अब रिश्ता तोड़ दिया है। आज से इस परिवार का हिस्सा मैं हूं। अब मैं हर उस चीज के खिलाफ खड़ा हो जाऊंगा, जो सोनम से जुड़ी है। मैंने भी सोनम से राज कुशवाह के साथ बैठकर राखी बंधवाई थी। राज 24 घंटे सोनम को दीदी-दीदी कहता था। मुझे नहीं लगता उनका कोई अफेयर था।

गाजीपुर में 2 मिनट के लिए मिला

गोविंद ने बताया- मैं सोनम से यूपी के गाजीपुर में सिर्फ दो मिनट के लिए मिला था। मैंने उसे बताया कि राज और बाकी सब पकड़े जा चुके हैं। इसके बाद पुलिस को कॉल कर खुद जानकारी दी और सोनम को वहीं पकड़वा दिया।

मैं अपने बयान से कभी नहीं हटूंगा

गोविंद ने सख्त लहजे में कहा- मैं इस केस में अपने बयान से कभी नहीं हटूंगा। इस केस में जो पहला वकील लगेगा, वह मेरी ओर से होगा। मैं खुद राजा के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए आगे आया हूं।

जितेंद्र पर सफाई, ‘वह सिर्फ कर्मचारी है, हवाला से कोई लेना-देना नहीं’

सोनम के भाई ने हत्या के आरोपियों में शामिल जितेंद्र रघुवंशी को लेकर कहा- जितेंद्र मेरा मौसेरा भाई और फैक्ट्री का कर्मचारी है। हवाला की कहानी बिलकुल झूठी है। हमारे फैक्ट्री के सारे खर्चे उसी के अकाउंट से होते थे, इसलिए खाते में पैसा आता था। उसका हत्या या हवाला से कोई संबंध नहीं है।

शिलांग नहीं, गुवाहाटी जाने का था प्लान

गोविंद ने बताया कि जब सोनम और राजा निकले थे, तब उन्होंने खुद उन्हें एयरपोर्ट छोड़ा था। मुझे बताया गया था कि वे गुवाहाटी और असम जा रहे हैं, शिलांग नहीं। सोनम ने खुद कहा था कि ये पूरा प्लान राजा ने बनाया है।

राज हमारे ग्राहक, सब काम वही करता था

आरोपी राज कुशवाह को लेकर गोविंद ने सफाई दी कि राज हमारा ग्राहक था और फैक्ट्री के सारे डीलिंग का काम वही देखता था। सोनम और राज के बीच कोई आपत्तिजनक संबंध नहीं था, सोनम उसे राखी बांधती थी। (इनपुट - हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- राजा रघुवंशी हत्याकांड : राजा की मां से गले मिलकर सोनम का भाई गोविंद फूट-फूटकर रोया, बोला- मेरी बहन को मिले सजा-ए-मौत
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts