Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘राजा मेरे करीब आ रहा है...’ बॉयफ्रेंड से बोली सोनम रघुवंशी, मोबाइल चैट्स ने खोले कई राज

Follow on Google News
‘राजा मेरे करीब आ रहा है...’ बॉयफ्रेंड से बोली सोनम रघुवंशी, मोबाइल चैट्स ने खोले कई राज
Raja Raghuvanshi Murder Caseइंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब जो बात सामने आई है, वह चौंकाने वाली है। जांच में पता चला है कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने शादी के केवल तीन दिन बाद ही अपने पति की हत्या की योजना बना ली थी। ये बातें सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा की मोबाइल चैट्स से सामने आई हैं।

शादी के तीसरे दिन हत्या की साजिश!

सूत्रों के मुताबिक, सोनम ने शादी के तीसरे दिन ही राज कुशवाहा से चैट में लिखा था कि उसे राजा का करीब आना बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा। वह चाहती थी कि राजा को रास्ते से हटा दिया जाए। इस बातचीत में सोनम ने यह भी साफ किया कि शादी से पहले ही उसने राजा से दूरी बना ली थी।

हनीमून ट्रिप नहीं, मौत का प्लान था

जांच में सामने आया है कि सोनम और राज ने मिलकर मेघालय में राजा की हत्या का पूरा प्लान बनाया था। हनीमून का बहाना बनाकर सोनम राजा को मेघालय ले गई। यह पूरा ट्रिप एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था। दोनों 20 मई को मेघालय पहुंचे थे और 23 मई को अचानक दोनों लापता हो गए।

2 जून को खाई में मिला राजा का शव

इसके बाद 2 जून को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक गहरी खाई में राजा रघुवंशी का शव मिला। शव के पास एक झरना था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि राजा की मौत धारदार हथियार से किए गए वार की वजह से हुई।

सोनम कैसे पहुंची गाजीपुर?

हत्या के बाद सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पहुंच गई, लेकिन वह वहां कैसे पहुंची – यह पुलिस के लिए अब तक एक पहेली बना हुआ है। सोनम एक ढाबे पर मिली थी जो कैथी टोल प्लाजा के पास है। यह टोल वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर पड़ता है। अब पुलिस CCTV फुटेज की मदद से यह पता लगाने में जुटी है कि वह वहां किस वाहन से पहुंची और उसके साथ कौन था।

साजिश का पूरा सच उजागर करने में जुटी पुलिस

मेघालय पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। मोबाइल चैट्स, लोकेशन डेटा और CCTV फुटेज की मदद से यह साफ होता जा रहा है कि यह हत्या एक पूर्व नियोजित साजिश थी। पुलिस अब जल्द ही सोनम और राज को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts