Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raja Raghuvanshi Murder Case : शिलॉन्ग पुलिस ने किया क्राइम सीन का रीक्रिएशन, DGP बोलीं- केवल लव ट्राएंगल नहीं, हर एंगल से हो रही जांच

Follow on Google News
Raja Raghuvanshi Murder Case : शिलॉन्ग पुलिस ने किया क्राइम सीन का रीक्रिएशन, DGP बोलीं- केवल लव ट्राएंगल नहीं, हर एंगल से हो रही जांच
शिलॉन्ग। मेघालय के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में जांच ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। मंगलवार सुबह शिलॉन्ग पुलिस हत्या के आरोपियों को लेकर घटनास्थल सोहरा के वेई सावडोंग फॉल्स पहुंची, जहां क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया गया। इस दौरान फॉरेंसिक विभाग और एसडीआरएफ की टीमें भी मौजूद रहीं।

सोनम ने मानी साजिश में शामिल होने की बात

मेघालय की डीजीपी इदाशीशा नोंग्रांग ने मामले पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जांच अधिकारी इस हत्या को केवल लव ट्राएंगल का नतीजा मानकर सीमित नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह असामान्य है कि एक महिला शादी के कुछ ही दिनों के भीतर अपने पति के प्रति इतनी घृणा कैसे पाल सकती है। हम सभी संभावित कोणों से मामले की गहन जांच कर रहे हैं।" डीजीपी ने यह भी पुष्टि की कि मृतक की पत्नी सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अब असम सहित अन्य राज्यों की पुलिस से भी सहयोग मांगा है, क्योंकि आरोपी घटना से पहले और बाद में इन राज्यों में रुके थे।

दो नए वीडियो में आरोपी ट्रैकिंग करते दिखे

मर्डर से पहले के दो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें से एक वीडियो में सोनम राजा के आगे-आगे चलती नजर आ रही हैं, जबकि राजा पीछे-पीछे चल रहे हैं। यह वीडियो दर्शाता है कि दोनों वेई सावडोंग ट्रैक पर पहुंचे थे। दूसरे वीडियो में तीन अन्य युवक ट्रैकिंग करते दिख रहे हैं, जिनकी पहचान पुलिस ने हत्या के आरोपी विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत के रूप में की है। वीडियो में विशाल का चेहरा साफ नजर आता है, जबकि आनंद और आकाश मुंह छिपाने की कोशिश करते दिखते हैं।

हरियाणा के फोटोग्राफर ने शेयर किए वीडियो

इन दोनों वीडियो को फोटोग्राफर देवेंदर सिंह (देव) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। देव हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं। उन्होंने फेसबुक पर अपने प्रोफाइल से यह वीडियो शेयर किए, जो अब जांच के लिए अहम सबूत माने जा रहे हैं।  
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts