इंदौर हनीमून मर्डर केस : राजा के साथ क्या हुआ… मां बोली- सोनम बताएगी सच, जानें पुलिस से लेकर ढ़ाबा मालिक तक किसने क्या कहा

इंदौर। मेघालय के शिलांग में हनीमून पर गए इंदौर के नवविवाहित जोड़े की कहानी अब खौफनाक मोड़ ले चुकी है। राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे जिस शक की आशंका जताई जा रही थी, वह अब पुलिस के खुलासे से सच साबित होती नजर आ रही है। पुलिस ने दावा किया है कि, राजा की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी और इस हत्या की साजिश खुद उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने रची थी।
कई दिनों से लापता चल रही सोनम आखिरकार 17 दिन बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली। वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर स्थित इस ढाबे से उसने अपने भाई को फोन किया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।
इस मामले में अब पुलिस से लेकर सोनम के माता-पिता और ढाबा मालिक का भी बयान सामने आया है, जिससे सोनम ने फोन लेकर अपने भाई को कॉल किया।
वहीं सोनम के पिता देवी सिंह ने साफ कहा कि, मेघालय पुलिस झूठ बोल रही है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से इस केस में CBI जांच की मांग की और दावा किया कि उनकी बेटी निर्दोष है। उन्होंने बोला- मेरी बेटी बेगुनाह हैं... राज कुशवाह नाम का कोई लड़का जान पहचान में नहीं हैं... पुलिस जो आरोप लगा रही हैं वो झूठा हैं... पुलिस अपने बचाव के लिए सोनम पर आरोप लगा रही हैं...
रात करीब 2 बजे सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर पहुंची थी। यहां ढाबे वाले से कहकर भाई गोविंद (सोनम का भाई) को कॉल किया। गोविंद ने गाजीपुर से अपने परिचित को वहां भेजा। इसके बाद उन्होंने सोनम से फोन पर बात कराई।
माता-पिता ने आरोपों को बताया झूठा
सोनम की मां संगीता ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हम शुक्रगुजार हैं जो बेटी मिल गई, लेकिन दिल में अब भी दर्द है… अब हम जानना चाहते हैं कि राजा की हत्या के पीछे कौन था। बेटी लौटी है, लेकिन राजा को हमने खो दिया…”
वहीं सोनम के पिता देवी सिंह ने साफ कहा कि, मेघालय पुलिस झूठ बोल रही है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से इस केस में CBI जांच की मांग की और दावा किया कि उनकी बेटी निर्दोष है। उन्होंने बोला- मेरी बेटी बेगुनाह हैं... राज कुशवाह नाम का कोई लड़का जान पहचान में नहीं हैं... पुलिस जो आरोप लगा रही हैं वो झूठा हैं... पुलिस अपने बचाव के लिए सोनम पर आरोप लगा रही हैं...
रात करीब 2 बजे सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर पहुंची थी। यहां ढाबे वाले से कहकर भाई गोविंद (सोनम का भाई) को कॉल किया। गोविंद ने गाजीपुर से अपने परिचित को वहां भेजा। इसके बाद उन्होंने सोनम से फोन पर बात कराई।
ढाबा संचालक बोला- घबराई हुई थी...
ढाबा संचालक के मुताबिक, जब सोनम वहां पहुंची तो वह बेहद थकी हुई और डरी-सहमी दिख रही थी। काली टी-शर्ट और ट्राउजर में उसका चेहरा बुझा हुआ था और बाल बिखरे हुए थे। उसने सीधे फोन मांगा और बताया कि कुछ जरूरी बात करनी है। मैंने उसे फोन दिया। उसने बात की, फिर पुलिस को जानकारी देने पर कुछ देर बाद पुलिस आई और उसे अपने साथ ले गई। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और फिर गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया।
पुलिस का दावा : सुपारी देकर करवाई हत्या
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम का एक युवक से प्रेम संबंध था जो शादी के पहले से ही था। मेघालय पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया था, उनमें से एक ने पूछताछ में बताया कि सोनम ने ही राजा को मरवाने के लिए सुपारी दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम और उसका प्रेमी लगातार संपर्क में थे और हनीमून का बहाना बनाकर राजा को शिलांग ले जाया गया ताकि हत्या की इस योजना को अंजाम दिया जा सके। मेघालय डीजीपी आई नोंगरांग ने बताया कि पत्नी सोनम ने ही पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर मर्डर कराया था। गाजीपुर एसपी डॉ. ईरज राजा- गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने नंदगंज के काशी ढाबा पर एक महिला को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। पुलिस पूछताछ में पुष्टि हुई कि यह वही सोनम रघुवंशी है, जो अपने पति राजा रघुवंशी के साथ शिलांग में लापता हुई थी।