Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजा हत्याकांड - कहानी में आया नया मोड़ , संदिग्ध युवक से करती थी घंटों बाते,नाम आया सामने?

Follow on Google News
राजा हत्याकांड - कहानी में आया नया मोड़ , संदिग्ध युवक से करती थी घंटों बाते,नाम आया सामने?
इंदौर -- राजा हत्याकांड में सोनम ने अपने पति को कुछ दिनों में मौत के घाट उतारने के बाद पुलिस अब भी सी गुत्थी को सुलझाने में लगी हैं । कि आखिरी सोनम ने राजा कि हत्या क्यों कि ,वही दूसरी और इस मामले में राजा के भाई सचिन ने सोनम पर तंत्र क्रिया करने का आरोप भी लगाया था। लेकिन इस मामले में सूत्रों का मानना है कि सोनम किसी संजय नाम से व्यति से घटना के पहले घंटों बाते किया करती थी। सूत्रों कि माने तो सोनम ने इस संजय नाम के व्यक्ति से 1मार्च से लेकर 25 मार्च तक घंटों फोन पर चर्चा कि बात सामने आ रही हैं। लेकिन पुलिस ने इस बारे में अभी कोई अधिकृत जानकारी मीडिया से साझा नहीं कि हैं। सूत्र का कहना हैं कि जिस समय राज व अन्य उसके साथियों को इंदौर क्राइम ब्रांच ने उन्हे हिरासत में लिए थे उस समय भी राज ने इस हत्याकांड को करना कबुला था लेकिन इसकि वजह नहीं बताई थी की वो किया क्यों ? यह भी पढ़े --- सोनम का प्यार दिखावा- राज को उसने सिर्फ मोहरा बनाया वो तीसरा शख्स कौन था यह खुलासा होना बाकी है? मंगलवार रात मेघालय पुलिस पहुंची राजा के घर - इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद, मामले की जांच मेघालय पुलिस की एसआईटी (विशेष जांच दल) कर रही है। इसी सिलसिले में जांच टीम के सदस्य मंगलवार को इंदौर पहुंचे। SIT यह पता लगाने के लिए मध्यप्रदेश पहुंची है कि हत्या के पीछे सोनम का कोई वित्तीय मकसद तो नहीं है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। इसी दौरान पुलिस टीम के सदस्य देर रात मृतक राजा के घर भी पहुंचे जहां उन्होंने करीब घंटेभर तक राजा के माता-पिता और राजा के भाई विपिन से बात की। इस दौरान पूछे गए सवालों के बारे में जानकारी देते हुए राजा के परिजनों ने बताया कि पुलिस ने उनसे सिर्फ सोनम के बारे में ही पूछा और उसके बारे में ही जानकारी ली।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts