Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राज ने कहा था- चिंता मत करो सब टाइम पर होगा, फिर हम चेन से रहेंगे,18 मिनिट में हत्याकांड को दिया था अंजाम

Follow on Google News
राज ने कहा था- चिंता मत करो सब टाइम पर होगा, फिर हम चेन से रहेंगे,18 मिनिट में हत्याकांड को दिया था अंजाम
इंदौर - हनीमुन मिस्ट्री के राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर देशभर में चर्चा है। दोनों एक दूसरे को षड्यंत्रकारी बताकर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन शिलांग पुलिस राज रघुवंशी को हत्याकांड का मास्टर माइंड और सोनम को इसमें उसका साथी बताया है। शिलांग पुलिस ने क्राइम सीन रिक्रिएट कराया तो खुलासा हो गया कि सोनम और हत्यारों ने महज 18 मिनिट में ही हत्याकांड को अंजाम दे दिया था। वहीं, शिलांग पुलिस के हाथ दोनों की पुरानी चेटिंग और रिकॉर्डिंग लगी है, जिसमें सोनम की आवाज है। इसके कुछ अंश से राज और सोनम के मंसूबे साफ जाहिर होते हैं। राज ने लिखा था कि अगर वो हट गया तो सब आसान हो जाएगा। वहीं सोनम ने लिखा था हम दोनों फिर साथ होंगे। ये सबूत कोर्ट के लिए अहम है। पुलिस इसे चार्ज शीट में जोडऩे वाली है। चिंता मत करो सब टाइम पर होगा- वायरल चेटिंग में राज कहता है कि चिंता मत करो सब टाइम पर होगा। सब कुछ तय है, बस उसे लेकर आ जाओ। मेघालय में सब अपने तरीके से संभाल लेंगे। और जो भी करना होगा। वह भी संभाल लेंगे। वहां कोई शक नहीं करेगा। सोनम जवाब देती है कि मैं भी यही चाहती हूं। एक बार यह सब हो जाए। फिर हम चेन से रहेंगे। इस कॉल के सामने आने के बाद राजा के परिवार का दर्द और बढ़ गया। उनके भाई का कहना है कि अब शक की कोई गुंजाइश नहीं। वहीं, पुलिस के लिए ये रिकॉर्डिंग जांच का अहम हिस्सा है। क्राइम सीन रिक्रिएट के बाद सब होगा साफ -  राज कुशवाह, सोनम रघुवंशी, विशाल उर्फ विक्की चौहान, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत शिलांग पुलिस के रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ में रोजाना नए खुलासे हो रहे है। पुलिस ने जब घटनास्थल पर ले जाकर उनसे क्राइम सीन रिक्रिएट कराया तो पता चला कि उन्होंने 2 से 2.18 के बीच यानि महज 18 मिनिट में हत्याकांड को अंजाम दिया था। हालांकि हत्याकांड की सुपारी देने से सोनम और राज ने इनकार किया है। राज का कहना है कि विशाल, आनंद और आकाश ने दोस्ती के नाम पर उनका साथ दिया। वहीं, हाल ही में एक ऑडियो वायरल हुआ है जो कि राज और सोनम का बताया जा रहा है। इस ऑडियो में तीसरा नाम आनंद का है, जो कि हत्याकांड की सबसे बड़ी कड़ी है। हत्याकांड से पहले आनंद को शक हो गया था कि पकड़े जा सकते हैं। इसके चलते उसने अपना फोन पहले ही बंद कर लिया था। जब शिलांग पुलिस ने कॉल रिकॉर्डिंग सुनाकर राज से पूछताछ की तो उसने कहा कि वो और सोनम इस काल में है, लेकिन उनका मकसद राजा को मारना नहीं सिर्फ डराना था। उसे खाई में क्यों फेंका तो राज चुप हो गया- जब पुलिस ने पुछा कि डराने के लिए उसे खाई में क्यों फेंका तो राज चुप हो गया। फिर कहा कि सब कुछ एक एक्सीडेंट था। वहीं, जब उसके मोबाइल से पुराने चेट्स शिलांग पुलिस ने निकाले तो पता चला कि उसने लिखा था कि, अगर वो हट गया तो सब आसान हो जाएगा। वहीं सोनम ने लिखा था हम दोनों फिर साथ होंगे। ये सबूत कोर्ट के लिए अहम है। पुलिस इसे चार्ज शीट में जोडऩे वाली है। बताया जा रहा है कि ये बैकअप पूरी तरह ओरिजनल है। जब शिलांग पुलिस ने इस बारे में सोनम बात की तो वह रोने लगी। वह कह रही थी कि वह राजा को मारना नहीं डराना चाहती थी। उसे लगा कि राजा डरकर तलाक ले लेगा। सोनम से जब पूछा गया तो उसने कहा कि इस दौरान वह वहां नहीं थी।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts