Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायसेन : गौ-परिवहन के शक में दो मुस्लिम युवकों की बेरहमी से पिटाई, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Follow on Google News
रायसेन : गौ-परिवहन के शक में दो मुस्लिम युवकों की बेरहमी से पिटाई, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
रायसेन जिले में कथित गौ-परिवहन के शक में दो मुस्लिम युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में भोपाल के जिंसी इलाके में रहने वाले जुनैद की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक अरहम गंभीर रूप से घायल है।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर आरोप

परिजनों ने इस हमले के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि गायों से भरी गाड़ी को मेगांव के पास रोककर 20-25 लोगों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई की। परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि करीब दो लाख रुपए भी लूट लिए।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पुलिस ने इस मामले में 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें ध्रुव चतुर्वेदी और गगन दुबे और रामपाल राजपूत शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी पशु क्रूरता, अवैध परिवहन और मारपीट जैसे अपराध दर्ज हैं।

अरहम की हालत गंभीर

अरहम के पिता जफर उद्दीन और जुनैद के भाई जैद कुरैशी ने बताया कि हमलावरों ने दोनों युवकों को बुरी तरह से पीटा। अरहम अभी वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत बेहद गंभीर है। परिजन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

एसडीओपी रायसेन प्रतिभा शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  पुलिस ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। ये भी पढ़ें- धमाल मचाने लौट रही गोलमाल टीम, अजय देवगन संग रोहित शेट्टी ला रहे पार्ट 5, जानें कब आएगी फिल्म
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts