Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : रायसेन में तेंदुए ने महिला पर किया जानलेवा हमला, सिर में आई गंभीर चोट

VIDEO : रायसेन में तेंदुए ने महिला पर किया जानलेवा हमला, सिर में आई गंभीर चोट
रायसेन। मध्य प्रदेश में लगातार जंगली जानवरों के हमले से आम जनता दहशत में है। ताजा मामला रायसेन जिले से सामने आया है। जहां रात भर से घर में बैठे तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिला के सिर में आई गंभीर चोट

मामला रायसेन जिला मुख्यालय से 18 किलो मीटर दूर प्रसिद्ध देवी धाम खंडेरा का है। यहां महिला सुबह जैसे ही बाथरूम में जाने लगी उसी समय घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आए परिजनों और ग्रामीणों ने मुश्किल से महिला को तेंदुए से बचाया। घायल महिला का नाम सुनीता बाई है। महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि महिला के 15 टांके आए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। https://twitter.com/psamachar1/status/1685931452242767873?t=YE1BfM6Zw_YZTuhHBDzGbw&s=08 ये भी पढ़ें- VIDEO : ग्वालियर में जूनियर डॉक्टर्स का प्रदर्शन, पुराने जयारोग्य अस्पताल और नवीन अस्पताल के बीच निकली रोड को अस्पताल परिसर में शामिल करने की मांग
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts