PlayBreaking News

रायसेन : औबेदुल्लागंज में चाइनीज मांझे से कटी पूर्व महिला पार्षद की गर्दन, गंभीर हालत में भोपाल एम्स रेफर, कथा सुनकर लौट रही थी घर

Follow on Google News
रायसेन : औबेदुल्लागंज में चाइनीज मांझे से कटी पूर्व महिला पार्षद की गर्दन, गंभीर हालत में भोपाल एम्स रेफर, कथा सुनकर लौट रही थी घर
रायसेन। जिले के औबेदुल्लागंज में चाइनीज मांझे का कहर एक बार फिर देखने को मिला। पतंग के इस जानलेवा मांझे में उलझकर पूर्व महिला पार्षद आरती यादव की गर्दन बुरी तरह कट गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल एम्स अस्पताल रेफर कर दिया।

कथा सुनकर घर लौट रही थी महिला

दरअसल, औबेदुल्लागंज के महावीर कॉलोनी की निवासी आरती यादव कथा सुनकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक एक पतंग का चाइनीज मांझा उनके गले में फंस गया। मांझे के कारण उनकी गर्दन में गहरा घाव हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने किसी तरह मांझा निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भोपाल एम्स अस्पताल रेफर किया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला के गले में कई गहरे घाव हैं और कई टांके लगाए गए हैं। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। देखें वीडियो...

चाइनीज मांझा प्रतिबंधित के बावजूद मिल रहा

चाइनीज मांझा प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बावजूद बाजार में यह आसानी से उपलब्ध हो रहा है। इस खतरनाक मांझे की वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। प्रशासन की सख्ती के अभाव में यह मांझा लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। चाइनीज मांझा प्लास्टिक और कांच के चूरे से तैयार होता है, जिससे यह बेहद धारदार हो जाता है। पतंग उड़ाने के दौरान यह मांझा न केवल इंसानों, बल्कि पक्षियों के लिए भी घातक साबित होता है। ये भी पढ़ें- Guna News : पुलिस ने मां भगवती पेट्रोल पंप लूटकांड का किया खुलासा, मैनेजर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts