रायसेन: रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक, पुलिस ने की भाईचारे से त्योहार मनाने अपील

बाड़ी। बैठक में रक्षाबंधन के दौरान कानून-व्यवस्था, बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात व्यवस्था और प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। पुलिस ने त्योहार के दौरान विशेष निगरानी, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती और सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने की बात कही।
जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
बैठक में रक्षाबंधन के दौरान कानून-व्यवस्था, बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात व्यवस्था, प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। नागरिकों ने भी त्योहार के दौरान नगर की शांति और सौहार्द बनाए रखने को लेकर अपने सुझाव रखे। इसके साथ ही सभी ने पुलिस प्रशासन को त्योहार के दौरान पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
ये भी पढ़ें: चार महीने से कौशाम्बी में कर रहे थे चोरी, प्रयागराज में बेचने जा रहे थे माल; पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा
थाना प्रभारी ने की सौहार्द की अपील
थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने कहा कि, रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और रिश्तों का पर्व है। सभी लोग इसे आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि बाड़ी की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के लिए है। सभी समुदाय एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और ऐसी किसी भी गतिविधि से बचें, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो।
बाजारों में रहेगी विशेष निगरानी
त्योहार के दौरान बाजारों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। नागरिकों से बाजार क्षेत्रों में वाहन निर्धारित स्थानों पर ही खड़े करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि त्योहार के दौरान पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। प्रमुख स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहेगा।
ये भी पढ़ें: पत्रकारिता के पुरोधा अंबादत्त भारतीय का सपना होगा साकार, जिला प्रेस क्लब भवन के लिए जल्द भूमि चयन की घोषणा
सोशल मीडिया पर भी रहेगी पैनी नजर
पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखने की बात कही। नागरिकों से किसी भी अफवाह, भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट को बिना पुष्टि के आगे प्रसारित नहीं करने की अपील की गई। किसी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि, विवाद या अफवाह की जानकारी मिलने पर खुद कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।





















