PlayBreaking News

रायपुर स्टील प्लांट हादसा : 6 मजदूरों की मौत, कई घायल; CM साय ने जताया दुख

Follow on Google News
रायपुर स्टील प्लांट हादसा : 6 मजदूरों की मौत, कई घायल; CM साय ने जताया दुख
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा क्षेत्र स्थित गोदावरी इस्पात प्लांट में शुक्रवार (26 सितंबर) को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में काम के दौरान छत जैसा भारी ढांचा गिर पड़ा, जिससे 6 मजदूरों की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय करीब 200 लोग प्लांट में मौजूद थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

    पुलिस और प्रशासन की जानकारी

    रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर हालात का जायजा ले रहे हैं।

    Uploaded media

     मुख्यमंत्री ने जताया दुख

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है कि मजदूरों की जान गई है। पूरी जानकारी ली जा रही है।

    Twitter Post

    कांग्रेस ने जांच और मदद की मांग की

    वहीं कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने हादसे को दुखद बताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि शासन-प्रशासन इस घटना की हर पहलू से जांच करे और प्रभावित परिवारों को तुरंत आर्थिक मदद पहुंचाए।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts