Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायपुर निगम का सफाई ठेकेदार पर एक्शन,4 दिन काम बंद रखने पर ₹10 हजार जुर्माना, ठेका निरस्त करने की चेतावनी

खालबाड़ा BSUP क्षेत्र में 20 से 23 अक्टूबर तक ठप रही सफाई व्यवस्था, जोन-9 कमिश्नर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस,रायपुर नगर निगम ने खालबाड़ा BSUP क्षेत्र में चार दिन तक सफाई का काम बंद रखने पर ठेकेदार मेसर्स नवाज इंटरप्राइजेस के खिलाफ कार्रवाई की है। वार्ड-8 में 20 से 23 अक्टूबर 2026 तक बिना पूर्व अनुमति और सूचना के सफाई कार्य बंद रहा।
रायपुर निगम का सफाई ठेकेदार पर एक्शन,4 दिन काम बंद रखने पर ₹10 हजार जुर्माना, ठेका निरस्त करने की चेतावनी

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। खालबाड़ा BSUP क्षेत्र में लगातार चार दिन तक बिना किसी पूर्व सूचना के सफाई का काम बंद रखने पर नगर निगम के जोन-9 कमिश्नर हितेन्द्र यादव ने मेसर्स नवाज इंटरप्राइजेस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। निगम ने तत्काल सफाई शुरू करने और 24 घंटे के भीतर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित खबर: रायपुर निगम में राजस्व वसूली पर महापौर का बड़ा एक्शन, बोलीं- जहां नल कनेक्शन नहीं वहां जलकर क्यों?

बिना सूचना 4 दिन तक बंद रहा सफाई का काम

नगर निगम के मुताबिक, रायपुर के वार्ड क्रमांक-8 स्थित खालबाड़ा BSUP क्षेत्र में 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक सफाई का काम बंद रहा। ठेकेदार ने न तो सफाई कार्य रोकने की पूर्व अनुमति ली और न ही नगर निगम को इसकी जानकारी दी। लगातार चार दिनों तक काम बंद रहने से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई।

जोन-9 कमिश्नर ने लगाया ₹10 हजार का जुर्माना

मामले को गंभीरता से लेते हुए जोन-9 कमिश्नर हितेन्द्र यादव ने संबंधित सफाई ठेकेदार मेसर्स नवाज इंटरप्राइजेस के खिलाफ कार्रवाई की। निगम ने ठेकेदार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर काम बंद रखने के संबंध में लिखित जवाब मांगा गया है।

संबंधित खबर: रायपुर निगम ने कसी कमर में अब राजस्व डिफॉल्टरों की खैर नहीं,10 संपत्तियों पर कुर्की की तैयारी

24 घंटे में व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम

नगर निगम के जोन-9 स्वास्थ्य विभाग ने ठेकेदार को जोन कमिश्नर के समक्ष उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही तत्काल सफाई कार्य शुरू करने और अगले 24 घंटे के भीतर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया है। अब निगम की नजर ठेकेदार के जवाब और जमीनी स्तर पर होने वाले सुधार पर है।

जवाब संतोषजनक नहीं तो निरस्त हो सकता है ठेका

नगर निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ठेकेदार का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नियमानुसार ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है। निगम ने इस मामले को कार्य में लापरवाही और अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं करने से जुड़ा माना है।

संबंधित खबर: CG NEWS: रायपुर निगम में महापौर का बड़ा एक्शन! लापरवाह अफसरों पर भी गिरेगी गाज, करबला तालाब परियोजना पर फूटा गुस्सा

सफाई व्यवस्था पर निगम की सख्ती

इस कार्रवाई के जरिए नगर निगम ने साफ संकेत दिया है कि सफाई जैसे आवश्यक नागरिक कार्यों में लापरवाही और बिना सूचना काम बंद करने को गंभीरता से लिया जाएगा। अब देखना होगा कि ठेकेदार अपना पक्ष किस तरह रखता है और खालबाड़ा BSUP क्षेत्र में सफाई व्यवस्था कितनी जल्दी सामान्य होती है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts