Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजनांदगांव में पत्नी की हत्या का आरोप, शिवनाथ नदी में धकेला,आरोपी पति गिरफ्तार

घूमने के बहाने बाइक से ले गया था पति, पुल पर विवाद के बाद नदी में गिराने का आरोप; अगले दिन मिला 21 वर्षीय नीलम का शव,छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शिवनाथ नदी में पत्नी को धकेलने के आरोप में पुलिस ने पति मयूर मेश्राम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात आरोपी पत्नी नीलम को घूमने के बहाने बाइक से लेकर गया था। पुल के पास विवाद के बाद उसे नदी में धकेलने का आरोप है।
राजनांदगांव में पत्नी की हत्या का आरोप, शिवनाथ नदी में धकेला,आरोपी पति गिरफ्तार

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शिवनाथ नदी में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 24 वर्षीय मयूर मेश्राम अपनी 21 वर्षीय पत्नी नीलम को 21 अक्टूबर की रात घूमने के बहाने बाइक से लेकर गया था। शिवनाथ नदी के पुल पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने कथित तौर पर पत्नी को नदी में धकेल दिया। अगले दिन गोताखोरों ने महिला का शव बरामद किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पत्नी को रास्ते से हटाने की बात कही है।

/img/129/1792759360361

संबंधित खबर: Surajpur: सरगुजा में बंद कमरे का खूनी राज: बोरे में मिले पति-पत्नी के शव, सिर पर गहरे घाव,बड़ा बेटा फरार

घूमने के बहाने घर से निकाला, शिवनाथ नदी के पुल पर हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, स्टेशन पारा निवासी मयूर मेश्राम 21 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे पत्नी नीलम को बाइक से घुमाने के बहाने घर से लेकर निकला था। दोनों शिवनाथ नदी के पुल के पास पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान मयूर ने नीलम को पुल से नीचे नदी में धकेल दिया। गहरे पानी में गिरने के बाद नीलम का पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तलाश अभियान शुरू कराया।

रातभर तलाश, अगले दिन सुबह 11:30 बजे मिला शव

घटना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में महिला की तलाश कराई। हालांकि, रात के अंधेरे के कारण सफलता नहीं मिली। अगले दिन सुबह फिर से खोजबीन शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद सुबह करीब 11:30 बजे नीलम का शव नदी से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद मृतका के परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने मयूर को हिरासत में लेकर पूछताछ की और मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया।

/img/129/1792759373920

संबंधित खबर: CG NEWS: पुरानी रंजिश में पति-पत्नी की हत्या, शव श्मशान में दफनाए; एक सप्ताह बाद खुला डबल मर्डर का राज।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, आए दिन होता था विवाद

परिजनों के अनुसार, नीलम और मयूर की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। दोनों के बीच अक्सर पारिवारिक विवाद होता रहता था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और वह उसे रास्ते से हटाना चाहता था। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts