Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने विधायक सचिन यादव को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे इलेक्शन वार रूम

मध्य प्रदेश के कसरावद से कांग्रेस विधायक सचिन यादव को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पार्टी ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें चुनावी तैयारियों के तहत वार रूम का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने संभावित चुनाव को देखते हुए रणनीति और संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं।
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने विधायक सचिन यादव को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे इलेक्शन वार रूम
फाइल फोटो

भोपाल। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के कसरावद से पार्टी विधायक सचिन यादव को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वार रूम का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के जरिए वे चुनाव से संबंधित रणनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों में भूमिका निभाएंगे।

मार्च 2027 में चुनाव होने की संभावना

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव मार्च 2027 के आसपास संभावित हैं। इसे देखते हुए कांग्रेस अभी से चुनावी रणनीति तैयार करने और संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां मजबूत करने में जुटी है। पार्टी ने इसी प्रक्रिया के तहत सचिन यादव को वार रूम की जिम्मेदारी सौंपी है। चुनाव के दौरान वार रूम के माध्यम से रणनीति बनाने, विभिन्न गतिविधियों के समन्वय और चुनाव संबंधी कार्यों को व्यवस्थित करने पर ध्यान दिया जा सकता है।

/img/89/1792835766869

2013 में बने पहली बार विधायक, 2018 में कृषि मंत्री

सचिन सुभाषचंद्र यादव मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता और खरगोन जिले की कसरावद विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनका जन्म 10 जनवरी 1982 को खरगोन में हुआ। वे पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय सुभाष यादव के छोटे बेटे तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के छोटे भाई हैं। सचिन यादव पहली बार 2013 में मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 2018 और 2023 के विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने कसरावद सीट से जीत दर्ज की। कमलनाथ के नेतृत्व में दिसंबर 2018 में बनी कांग्रेस सरकार में उन्हें पहली बार मंत्री बनाया गया। उन्होंने 29 दिसंबर 2018 को मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। उनके पास किसान कल्याण एवं कृषि विकास तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग थे। वे 20 मार्च 2020 तक मंत्री रहे।

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र सिंह चौहान फिर बने मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन में नियुक्तियों का दौर शुरू

भाई अरुण यादव रहे सांसद और केंद्रीय मंत्री   

सचिन यादव के बड़े अरुण यादव मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। वे खंडवा से सांसद रहे और केंद्र सरकार में भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम तथा कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण विभागों में केंद्रीय राज्य मंत्री रहे। वे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 

ये भी पढ़ें: CTI ने राहुल गांधी को लिखा पत्र: 1 नवंबर की महारैली टालने की मांग, दिवाली सीजन में 10 हजार करोड़ के व्यापार पर खतरा!

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts