Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिलासपुर GRP का बर्खास्त आरक्षक करोड़पति,ACB की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, गांजा तस्करी और अवैध वसूली से बनाई 1.03 करोड़ की बेनामी संपत्ति,

वैध कमाई ₹86.76 लाख, खर्च और निवेश 1.90 करोड़ से ज्यादा; आय से 119% अधिक संपत्ति मिलने पर भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट में चालान पेश,बिलासपुर GRP के बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाइन की आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB ने चार्जशीट पेश की। जांच में ₹1.03 करोड़ से अधिक का अंतर, लग्जरी मकान, कार और बाइक से जुड़े आरोप सामने आए।
बिलासपुर GRP का बर्खास्त आरक्षक करोड़पति,ACB की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, गांजा तस्करी और अवैध वसूली से बनाई 1.03 करोड़ की बेनामी संपत्ति,

रायपुर/बिलासपुर: बिलासपुर में GRP के बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाइन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ACB की जांच में 1.03 करोड़ रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा होने के बाद अदालत में चार्जशीट पेश की गई है। मामला गांजा तस्करों से कथित अवैध वसूली और लग्जरी संपत्तियों से जुड़ा है।

बिलासपुर में पुलिसकर्मी की काली कमाई का हिसाब!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में GRP के बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाइन की कथित काली कमाई का बड़ा खुलासा हुआ है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की जांच में उसकी वैध आय और खर्च के बीच ₹1 करोड़ 3 लाख 33 हजार रुपये से अधिक का अंतर सामने आया है। जांच के मुताबिक, आरक्षक की कुल आय 86.76 लाख रुपये आंकी गई, जबकि खर्च और निवेश 1.90 करोड़ रुपये से ज्यादा पाए गए। आय से अधिक संपत्ति के इस मामले में ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विशेष न्यायाधीश की अदालत में चार्जशीट पेश कर दी है।

/img/129/1792834132279

अधिक जानकारी: छग शराब घोटाला ढेबर के गोदाम से सरकारी दुकानों तक पहुंचती थी कथित डुप्लीकेट शराब, दुबई तक 208 करोड़ पहुंचाने का आरोप

86 लाख की आय, खर्च 1.90 करोड़ से पार

ACB की जांच में लक्ष्मण गाइन की कुल आय 86,76,270 रुपये दर्ज की गई, जबकि खर्च और निवेश का कुल आंकड़ा 1,90,09,303.50 रुपये मिला। इस तरह आय से अधिक 1,03,33,033.50 रुपये का व्यय सामने आया, जो उसकी आकलित आय से लगभग 119 प्रतिशत अधिक है। जांच एजेंसी ने वित्तीय दस्तावेजों और सरकारी वेतन के रिकॉर्ड का परीक्षण करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला।

तस्करों को छोड़ने के बदले वसूली का आरोप

आरोप है कि बिलासपुर GRP में पदस्थापना के दौरान लक्ष्मण गाइन ने अपने साथी आरक्षकों के साथ मिलकर ट्रेनों में गांजा तस्करी करने वालों को पकड़ा। आरोप है कि तस्करों के खिलाफ नियमानुसार NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करने के बजाय जब्त गांजा अपने पास रखा गया और आरोपियों को छोड़ने के बदले मोटी रकम वसूली गई। वसूली की रकम आपस में बांटने के आरोप भी लगे। इस मामले में NDPS एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

अधिक जानकारी: छग में 3,076 करोड़ शराब घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, 27 हजार पन्नों का पेश हुआ 10वां चालान, 20 लोग और 22 कंपनियां आरोपी

नशे के खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी, खुद कारोबार में शामिल होने का आरोप

मामले में संतोष राठौर, मन्नू प्रजापति, सौरभ नागवंशी और लक्ष्मण गाइन के नाम सामने आए थे। ये पुलिसकर्मी ट्रेनों में गांजा, नशीली गोलियों, शराब और अवैध हथियारों की तस्करी पर कार्रवाई करने वाली टीम से जुड़े थे। आरोप है कि अपने अधिकारों और कार्रवाई की जिम्मेदारी का दुरुपयोग करते हुए कुछ पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर तस्करों से सांठगांठ कर ली। गांजा तस्करी में अवैध वसूली के आरोपों के बाद मन्नू प्रजापति, सौरभ नागवंशी और लक्ष्मण गाइन को सेवा से बर्खास्त किया गया था।

लग्जरी मकान, कार और महंगी बाइक भी जांच के दायरे में

करीब दो साल पहले पुलिस कार्रवाई के दौरान बर्खास्त आरक्षकों से जुड़ी लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई थी। इनमें लग्जरी मकान, कार और महंगी बाइक शामिल थीं। आरोप यह भी था कि कुछ संपत्तियां रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई थीं। इसके बाद आय से अधिक संपत्ति के पहलू की जांच ACB को सौंपी गई।

1 दिसंबर 2024 को ठिकानों पर छापेमारी

ACB ने जांच के दौरान 1 दिसंबर 2024 को बिलासपुर स्थित लक्ष्मण गाइन के निवास समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी। जांच एजेंसी ने उसकी आय, सरकारी वेतन, वित्तीय दस्तावेजों, खर्च और निवेश का मिलान किया। जांच में आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और अब अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई है।

अधिक जानकारी: छग शराब घोटाले में 183 करोड़ का भुगतान, कर्मचारियों के हाथ खाली,5 कंपनियों पर रकम हड़पने का आरोप

19 नवंबर 2024 को पुलिस सेवा से हुआ था बर्खास्त

गांजा तस्करों से कथित सांठगांठ और अवैध वसूली के आरोपों के चलते पुलिस अधीक्षक (रेल), छत्तीसगढ़ ने विभागीय कार्रवाई करते हुए 19 नवंबर 2024 को लक्ष्मण गाइन को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया था। अब ACB की जांच पूरी होने के बाद आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार्जशीट पेश की गई है। इससे आगे अदालत में मामले का ट्रायल चलेगा और आरोपों पर न्यायिक प्रक्रिया के तहत निर्णय होगा।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts