PlayBreaking News

CG NEWS: 52 करोड़ की रेलवे परियोजना: सरस्वती नगर और सरोना स्टेशन पर होगा प्लेटफॉर्म विस्तार, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

रायपुर रेल मंडल के 12 से अधिक स्टेशनों का होगा विकास, नए प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज और यात्री सुविधाओं पर खर्च होंगे 52 करोड़ रुपए। रायपुर के सरस्वती नगर और सरोना रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाई जाएगी ताकि 12 कोच वाली ट्रेनों के सभी डिब्बे प्लेटफॉर्म के भीतर रुक सकें। रेलवे इस कार्य पर लगभग 3.39 करोड़ रुपए खर्च करेगा।
Follow on Google News
52 करोड़ की रेलवे परियोजना: सरस्वती नगर और सरोना स्टेशन पर होगा प्लेटफॉर्म विस्तार, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
Railway

RAIPUR NEWS। रायपुर रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे ने 52 करोड़ रुपए की बड़ी विकास योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत सरस्वती नगर और सरोना रेलवे स्टेशन सहित एक दर्जन से अधिक स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, नए प्लेटफॉर्म निर्माण, फुट ओवर ब्रिज और अन्य यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे 12 कोच वाली ट्रेनों के सभी डिब्बे प्लेटफॉर्म के भीतर रुक सकेंगे और यात्रियों को चढ़ने-उतरने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।

सरस्वती नगर और सरोना स्टेशन पर होगा प्लेटफॉर्म विस्तार

रायपुर के सरस्वती नगर और सरोना रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाई जाएगी ताकि 12 कोच वाली ट्रेनों के सभी डिब्बे प्लेटफॉर्म के भीतर रुक सकें। रेलवे इस कार्य पर लगभग 3.39 करोड़ रुपए खर्च करेगा। वर्तमान में कई ट्रेनों के कुछ डिब्बे प्लेटफॉर्म से बाहर रुक जाते हैं, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा होती है।

CG NEWS: जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 4 एजेंसियों के कॉन्ट्रैक्ट रद्द

रायपुर मंडल के कई स्टेशनों को मिलेगा लाभ

रेलवे की इस परियोजना में दुर्ग-दल्लीराजहरा रेलखंड के मरौदा, पउवारा, रिसामा, गुंडरदेही, सिकोसा, लाटाबोर, भैंसबोड़ और सराईटोला रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म का भी विस्तार किया जाएगा। इससे लंबी ट्रेनों का संचालन और यात्री आवागमन अधिक सुगम होगा।

चार प्रमुख स्टेशनों पर बनेंगे दूसरे प्लेटफॉर्म

रेलवे ने बालोद, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर और गुदुम रेलवे स्टेशन पर दूसरे प्लेटफॉर्म के निर्माण की भी योजना बनाई है। इससे ट्रेनों की क्रॉसिंग और परिचालन व्यवस्था बेहतर होगी तथा ट्रेनों की देरी में कमी आएगी।

CG NEWS: नदी पार कर नुगुर पहुंचे कलेक्टर-एसपी, सुदूर वनांचल में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

यात्रियों को मिलेंगे ये बड़े फायदे

12 कोच वाली ट्रेनों के सभी डिब्बे प्लेटफॉर्म के भीतर रुकेंगे।यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी। प्लेटफॉर्म पर भीड़ का दबाव कम होगा। बुजुर्ग, महिलाएं, दिव्यांग और बच्चों के साथ यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी। ट्रेनों की क्रॉसिंग आसान होने से परिचालन क्षमता बढ़ेगी। ट्रेनों के विलंब होने की संभावना कम होगी।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: नए सत्र से पहले 28 अधिकारियों के तबादले, रायपुर को मिला नया प्रभारी DEO

 रेलवे अधिकारी ने क्या कहा

रायपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि एक दर्जन से अधिक स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, फुट ओवर ब्रिज और दूसरे प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और रेलवे परिचालन भी अधिक प्रभावी होगा।

Prem

मैं प्रेम निर्मलकर, पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ। मैंने अपने पत्रकारिता क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts