Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस पर चढ़ाई पिकअप, TI को टक्कर मारकर चालक फरार, गाली-गलौज और धमकी के बाद चालक पर हुई FIR

शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के दौरान टाटा एस चालक की दबंगई, रोकने पर पुलिसकर्मियों से की बदसलूकी,TI नवल किशोर कश्यप घायल, आरोपी की पहचान के बाद पुरानी बस्ती थाने में अपराध दर्ज। रायपुर के भाठागांव में 16 नवंबर की रात वाहन जांच के दौरान टाटा एस चालक ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज कर TI नवल किशोर कश्यप को टक्कर मार दी। हादसे में TI घायल हो गए।
रायपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस पर चढ़ाई पिकअप, TI को टक्कर मारकर चालक फरार, गाली-गलौज और धमकी के बाद चालक पर हुई  FIR

रायपुर: राजधानी रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के दौरान पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है। भाठागांव इलाके में जांच के लिए टाटा एस वाहन को रोकने का इशारा करने पर चालक ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज शुरू कर दी। रास्ते से नहीं हटने पर गाड़ी चढ़ाने की धमकी देते हुए वह आगे बढ़ा और यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक नवल किशोर कश्यप को टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना में TI घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच के दौरान पुलिस से भिड़ा पिकअप चालक

घटना 16 नवंबर 2026 की रात करीब 9:45 बजे की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यातायात पुलिस की टीम राजधानी में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच कर रही थी। इसी दौरान यातायात थाना नया बस स्टैंड भाठागांव के निरीक्षक एवं प्रभारी नवल किशोर कश्यप अपनी टीम के साथ कुशालपुर चौक से भाठागांव की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर वाहनों की जांच कर रहे थे। टीम में प्रधान आरक्षक अभयराव, आरक्षक मनोज सावड़े सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। भाठागांव चौक पर तैनात पुलिसकर्मी भी जांच अभियान में सहयोग कर रहे थे।

/img/129/1795182566051

संबंधित खबर: दमोह में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती: हेलमेट न पहनने पर 7 पुलिसकर्मियों के कटे चालान

रुकने का इशारा किया तो करने लगा गाली-गलौज

जांच के दौरान टाटा एस वाहन क्रमांक CG 04 QC 0865 वहां पहुंचा। निरीक्षक नवल किशोर कश्यप ने चालक को वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि चालक ने पुलिसकर्मियों को धमकी देते हुए कहा कि रास्ते से नहीं हटे तो गाड़ी चढ़ा देगा। इसके बाद उसने पुलिसकर्मियों को टक्कर मारते हुए वाहन आगे बढ़ा दिया।

TI ने दौड़कर रोकने की कोशिश की, चालक ने मारी टक्कर

पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर आगे बढ़े वाहन को रोकने के लिए निरीक्षक नवल किशोर कश्यप उसके पीछे दौड़े। इस दौरान चालक ने वाहन को लहराते हुए चलाया और निरीक्षक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से TI के बाएं टखने, बाएं घुटने, बाईं जांघ और पीठ में चोट आई। घटना के बाद आरोपी चालक गाली-गलौज करते हुए वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल निरीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया।

आशीष देवांगन के रूप में हुई आरोपी की पहचान

घटना के बाद पुलिस जांच में टाटा एस वाहन चालक की पहचान आशीष देवांगन पिता राजकुमार देवांगन के रूप में हुई। आरोपी पुराना चंगोराभाठा में महादेव तालाब के पास का निवासी है और उसका थाना क्षेत्र डीडीनगर बताया गया है।

संबंधित खबर: बिलासपुर: गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों पर यातायात पुलिस सख्त, पेट्रोल पंपों को भी दिए निर्देश

पुरानी बस्ती थाने में पांच धाराओं के तहत FIR

निरीक्षक नवल किशोर कश्यप की लिखित शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(1), 132, 221, 296 और 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक जगदंबा तिवारी कर रही हैं। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts