दमोह में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती:हेलमेट न पहनने पर 7 पुलिसकर्मियों के कटे चालान

दमोह में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रभावी पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पाए जाने पर पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।
दमोह में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती

दमोह। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 7 पुलिस कर्मियों के चालान काटे गए। यातायात पुलिस के मुताबिक सड़क सुरक्षा नियम सभी नागरिकों और पुलिस कर्मियों पर समान रूप से लागू होते हैं। 

विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन में यातायात पुलिस दमोह द्वारा यातायात नियमों के प्रभावी पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन कराने पर विशेष जोर दिया गया।

उज्जैन में निकली समर्पण कांवड़ यात्रा, ‘बम भोले’ के जयकारों के साथ श्रद्धालु पहुंचे महाकाल के दरबार

7 पुलिस कर्मियों पर चालानी कार्रवाई

अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पाए जाने पर कुल 07 पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान 07 वाहनों के चालान काटकर कुल 2,100 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।

Breaking News

हेलमेट पहनकर सुरक्षित यात्रा करने की अपील

यातायात पुलिस के अनुसार हेलमेट का उपयोग सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर चोटों से बचाव का प्रभावी माध्यम है। सभी वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर और यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करने की अपील की गई है।

Dheeraj Jonsan
By Dheeraj Jonsan

Latest Posts