Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur News:रायपुर में माता सीता पर कथित अभद्र टिप्पणी से बवाल: सोशल मीडिया पोस्ट पर बजरंग दल का प्रदर्शन, युवक के खिलाफ FIR दर्ज

इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचा बजरंग दल, आरोपी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप; पुलिस ने जांच शुरू की,रायपुर में एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर धार्मिक विवाद सामने आया है। बजरंग दल का आरोप है कि सोशल मीडिया पर माता सीता और हिंदू साधु-संतों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
रायपुर में माता सीता पर कथित अभद्र टिप्पणी से बवाल: सोशल मीडिया पोस्ट पर बजरंग दल का प्रदर्शन, युवक के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर: राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर माता सीता और हिंदू साधु-संतों के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रायपुर में सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद

रायपुर में एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर धार्मिक विवाद सामने आया है। बजरंग दल का आरोप है कि सोशल मीडिया पर माता सीता और हिंदू साधु-संतों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Raipur News: रायपुर में तेज रफ्तार कार ने 8 साल की छात्रा को मारी टक्कर, पैर की हड्डी टूटी, गंभीर हालत में एम्स रेफर:video वायरल

बजरंग दल पहुंचा सिविल लाइन थाना

विवादित पोस्ट के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ नारेबाजी भी की और पुलिस को ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढ़ें: Raipur News: रायपुर रेलवे स्टेशन से 500 किलो पनीर जब्त: सुध अमृत कंपनी भोपाल से आई खेप पर कार्रवाई, 48 घंटे में दूसरी बड़ी रेड

इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर आरोप

बजरंग दल का आरोप है कि इंस्टाग्राम आईडी "_wasim_ahmed_1" से माता सीता और साधु-संतों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई। संगठन का दावा है कि यह अकाउंट रायपुर के राजा तालाब क्षेत्र निवासी वसीम अहमद का है। हालांकि पुलिस ने अभी तक अकाउंट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने शुरू की डिजिटल जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट, संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। तकनीकी जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Raipur News: नेहरू मेडिकल कॉलेज में करोड़ों की खरीदी पर सवाल: 35 लाख की ओटी टेबल 80 लाख में खरीदने का आरोप, जांच रिपोर्ट के बाद भुगतान रुका

बजरंग दल ने दी आंदोलन की चेतावनी

बजरंग दल ने प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि यदि समय रहते आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा।

प्रांत सह संयोजक ने क्या कहा?

बजरंग दल के छत्तीसगढ़ प्रांत सह संयोजक विजेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि हिंदू धर्म को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन अपने स्तर पर आगे की रणनीति बनाएगा।

ये भी पढ़ें: Raipur News: नेहरू मेडिकल कॉलेज में करोड़ों की खरीदी पर सवाल: 35 लाख की ओटी टेबल 80 लाख में खरीदने का आरोप, जांच रिपोर्ट के बाद भुगतान रुका

पुलिस का पक्ष

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता तथा डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts