Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका में 'ब्लू वेव' के बाद राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने की कोशिशों को लेकर चेतावनी दी, दोनों पार्टियों में टकराव तय  

कांग्रेस में डेमोक्रेटिक लहर के बाद व्हाइट हाउस का 13 बिंदुओं वाला आक्रामक बयान, ट्रंप बोले - लड़ना बंद नहीं करूंगा।
अमेरिका में 'ब्लू वेव' के बाद राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने की कोशिशों को लेकर चेतावनी दी, दोनों पार्टियों में टकराव तय   
डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस में एक 'ब्लू वेव' (डेमोक्रेटिक लहर) देखने को मिली है, जिसमें 2026 के मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स ने बड़ी बढ़त हासिल की है। लेकिन व्हाइट हाउस ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि अगले दो सालों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एजेंडे को पलटने की पार्टी की कोशिशें नाकाम रहेंगी।  X पर जारी 13 बिंदुओं वाले एक आक्रामक बयान में व्हाइट हाउस ने कट्टर वामपंथियों (रेडिकल लेफ्ट), फेक न्यूज और पेशेवर तरीके से घबराहट फैलाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा- वे फिर से गलत साबित होंगे। बयान में डेमोक्रेट्स पर आरोप लगाया गया है कि वे सीमा सुरक्षा, आव्रजन (इमिग्रेशन), ऊर्जा और करों से जुड़ी ट्रंप की नीतियों को पलटने की योजना बना रहे हैं। साथ ही वे नाबालिगों के लिए ट्रांसजेंडर मेडिकल प्रक्रियाओं, विविधता, समानता और समावेश (DEI) कार्यक्रमों और सेंसरशिप पर ट्रंप के रुख को भी बदलना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: लाल टोपी पर VETO लिख डेमोक्रेट्स को दिया संदेश, मिडटर्म चुनाव में हार के बाद भी ट्रंप के तेवर बरकरार

अगले दो साल टकराव भरे हो सकते हैं

इसमें सुप्रीम कोर्ट में अपने समर्थकों को की संख्या बढ़ाने और राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने की कोशिशों को लेकर भी चेतावनी दी गई है। बयान में कहा गया- राष्ट्रपति ट्रंप कभी लड़ना बंद नहीं करेंगे। इससे यह संकेत मिलता है कि उनके कार्यकाल के आखिरी दो साल काफी टकराव भरे हो सकते हैं। इस बयान में उन 13 नीतिगत क्षेत्रों की सूची दी गई है, जहां प्रशासन को डेमोक्रेट्स के साथ टकराव की उम्मीद है। इनमें इमिग्रेशन और टैक्सेशन से लेकर ऊर्जा, कानून प्रवर्तन, शिक्षा और न्यायपालिका जैसे मुद्दे शामिल हैं। इसमें विपक्ष पर आरोप लगाया गया है कि वे ट्रंप की उन उपलब्धियों को पलटने की तैयारी कर रहे हैं, जिनमें सीमा सुरक्षा, बड़े पैमाने पर लोगों को देश से बाहर निकालना (डिपोर्टेशन), करों में कटौती और घरेलू ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाना शामिल है।

कहा- डेमेक्रेट्स असफल रहेंगे

पोस्ट में कहा गया है, अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के आखिरी दो सालों में  डेमोक्रेट्स राष्ट्रपति ट्रंप के किए गए सभी कामों को पलटने की कोशिश करेंगे — लेकिन वे इसमें असफल रहेंगे।"व्हाइट हाउस ने जिन मुद्दों की ओर इशारा किया, उनमें सीमा को फिर से खोलना,  टैक्स बढ़ाना, कानून लागू करने की नीतियों में बदलाव और 'ग्रीन न्यू डील' को फिर से शुरू करना शामिल है। बयान में डेमोक्रेट्स पर यह आरोप भी लगाया गया कि वे नाबालिगों के लिए ट्रांसजेंडर मेडिकल प्रक्रियाओं को बहाल करना चाहते हैं, नस्ल-आधारित विविधता, समानता और समावेश (DEI) कार्यक्रमों को फिर से लागू करना चाहते हैं। यह भी कहा गया कि सेंसरशिप की व्यवस्था को दोबारा कायम करना चाहते हैं। बर्बादी व धोखाधड़ी को रोकने के लिए उठाए गए कदमों को पलटना चाहते हैं। इसमें सुप्रीम कोर्ट का विस्तार करने और ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की नई कार्यवाही शुरू करने की कोशिशों के प्रति भी चेतावनी दी गई और ट्रंप को हटाने के पिछले प्रयासों को असफल बताया गया।

ये कोशिशें नाकाम रहेंगी

बयान में कहा गया कि अमेरिकी जनता पहले ही इस एजेंडे को खारिज कर चुकी है। इसमें सीमा सुरक्षा, ऊर्जा उत्पादन और प्रशासन द्वारा DEI कार्यक्रमों को वापस लेने जैसे ट्रंप के कामों का जिक्र किया गया, जिन्हें पलटने के लिए डेमोक्रेट्स को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। यह संदेश इस बात का शुरुआती संकेत है कि व्हाइट हाउस ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल के आखिरी दो सालों को किस तरह देखता है। आने वाले समय में कांग्रेस पर डेमोक्रेट्स का नियंत्रण बढ़ने वाला है, जिससे उन्हें जांच-पड़ताल और सुनवाइयों के जरिए प्रशासन की निगरानी और तेज करने का मौका मिल जाएगा।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts