Raipur:रायपुर गंज थाना से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ चोरी का आरोपित, शौचालय ले जाते समय हुआ फरार

सूरजपुर से चोरी के मामले में गिरफ्तार कर रायपुर लाई गई थी आरोपी की गिरफ्तारी, शौचालय में पानी नहीं आने का बहाना बनाकर पुलिस को दिया चकमा, पूरे शहर में अलर्ट जारी।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने की बड़ी घटना सामने आई है। गंज थाना परिसर में बंद चोरी के आरोपी भीमगज उर्फ विक्की ने शौचालय ले जाते समय पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार होने में सफलता हासिल कर ली।
रायपुर गंज थाना से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ चोरी का आरोपित, शौचालय ले जाते समय हुआ फरार

ये भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में टोल टैक्स पर बड़ा झटका,1 अगस्त से महंगा हुआ हाईवे की सफर

रायपुर: रायपुर के गंज थाना परिसर से पुलिस अभिरक्षा में रखा गया चोरी का आरोपित पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को शौचालय ले जाने के दौरान उसने मौका देखकर भागने में सफलता हासिल कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश के लिए शहरभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में अधिराज ग्रुप के संचालक पर 1.25 करोड़ की ठगी का आरोप, बहन-जीजा को पार्टनर बनाकर फर्जी दस्तखत से फर्म से किया बाहर




शौचालय ले जाते समय पुलिस को दिया चकमा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने की बड़ी घटना सामने आई है। गंज थाना परिसर में बंद चोरी के आरोपी भीमगज उर्फ विक्की ने शौचालय ले जाते समय पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार होने में सफलता हासिल कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

सूरजपुर से गिरफ्तार कर रायपुर लाई थी पुलिस

पुलिस के अनुसार आरोपी भीमगज उर्फ विक्की को चोरी के एक मामले में सूरजपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। चार अगस्त की रात गंज थाना पुलिस उसे पूछताछ और अपराध संबंधी कार्रवाई के लिए रायपुर लेकर आई थी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत आरोपी को गंज थाना के पुरुष बंदीगृह में रखा गया था।

ये भी पढ़ें: Kanker: कांकेर में मादा भालू का कहर: दो सगे भाई-बहन की मौत, तीसरी बहन जिंदगी की जंग लड़ रही,4 घंटे बाद काबू में आया भालू

शौचालय में पानी नहीं आने का बनाया बहाना

बुधवार सुबह करीब 9:50 बजे आरोपी ने शौच जाने की अनुमति मांगी। थाना परिसर के शौचालय तक प्रधान आरक्षक और एक अन्य आरक्षक उसे लेकर पहुंचे। इसी दौरान आरोपी ने शौचालय में पानी नहीं आने की शिकायत की। पानी चालू करने के लिए प्रधान आरक्षक मोटर का स्विच ऑन करने चले गए। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी निगरानी कर रहे आरक्षक की नजर बचाकर भाग निकला।

थाना परिसर में मचा हड़कंप

प्रधान आरक्षक के लौटते ही ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक ने बताया कि आरोपी फरार हो गया है। इसके बाद थाना परिसर और आसपास के इलाके में तत्काल तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला

पुलिस ने आरोपी भीमगज उर्फ विक्की के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का नया मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए शहर और आसपास के जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस की विभिन्न टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts