Raipur:छत्तीसगढ़ में टोल टैक्स पर बड़ा झटका,1 अगस्त से महंगा हुआ हाईवे की सफर

रायपुर: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राज्य के 10 प्रमुख टोल प्लाजा पर संशोधित टोल दरें लागू कर दी हैं। नई दरें 1 अगस्त से प्रभावी हैं, जिसके बाद कार से लेकर बस और भारी वाहनों तक अधिकांश श्रेणियों में 5 से 10 रुपये तक शुल्क बढ़ा दिया गया है। इसका सीधा असर रोजाना यात्रा करने वाले लोगों, ट्रांसपोर्टरों और सार्वजनिक परिवहन पर पड़ने की संभावना है।
1 अगस्त से लागू हुई नई दरें, 10 प्रमुख टोल प्लाजा पर बढ़ा शुल्क
राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए अगस्त की शुरुआत महंगी साबित हुई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख टोल प्लाजा पर टोल शुल्क बढ़ा दिया है। नई दरें लागू होने के बाद निजी और व्यावसायिक दोनों तरह के वाहनों को पहले से अधिक टोल टैक्स देना होगा।
10 टोल प्लाजा पर लागू हुई नई दरें
नई टोल दरें मुड़ियापारा, बैजी, लिम्हा, मदनपुर, चोटिया, पचिरा, महाराजपुर, लोदाम, पाराघाट और केसला टोल प्लाजा पर लागू कर दी गई हैं। अधिकांश श्रेणियों में 5 से 10 रुपये तक शुल्क बढ़ाया गया है। हालांकि कुछ स्थानों पर कार और हल्के वाहनों के शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया।
ये भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पित 66 नक्सलियों को 6.60 करोड़ की सहायता, पुनर्वास नीति 2025 के तहत सरकार का बड़ा कदम
कार से लेकर ट्रकों तक बढ़ा शुल्क
नई दरों के अनुसार मुड़ियापारा टोल प्लाजा पर कार का शुल्क 45 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है। वहीं भारी वाहनों का शुल्क 160 रुपये से बढ़कर 165 रुपये हो गया है।
बैजी टोल प्लाजा पर कार का शुल्क पहले जैसा 65 रुपये रखा गया है, लेकिन हल्के व्यावसायिक वाहनों का शुल्क 100 रुपये से बढ़ाकर 105 रुपये और बस एवं ट्रकों का शुल्क 215 रुपये से बढ़ाकर 220 रुपये कर दिया गया है।
हर महीने बढ़ेगा यात्रा खर्च
नई टोल दरों का सबसे अधिक असर उन लोगों पर पड़ेगा जो नौकरी, व्यापार या अन्य कारणों से रोजाना राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करते हैं। नियमित आने-जाने वाले वाहन चालकों का मासिक खर्च बढ़ जाएगा।
परिवहन लागत बढ़ने की संभावना
टोल टैक्स बढ़ने से टैक्सी ऑपरेटर, बस संचालक और मालवाहक वाहन मालिकों की परिचालन लागत बढ़ेगी। ऐसे में आने वाले समय में यात्री किराए और मालभाड़े में भी बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।












