Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का पर्व है रोशनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। इससे पहले पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के साथ उपराष्ट्रपति भवन में दिवाली मनाई। इस दौरान तिलक समारोह हुआ और उपराष्ट्रपति ने उन्हें स्मृति चिह्न भी भेंट किया।
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का पर्व है रोशनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि दीपावली का पावन पर्व पूरे देश को रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह त्योहार अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय देता है। उन्होंने कहा कि वे भी देशवासियों की तरह बड़े उत्साह के साथ दिवाली मनाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा- मैं भी उत्साह से मनाता हूं दीवाली

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा- दीपावली का पावन पर्व पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह से दिवाली मनाता हूं।

X Post

उपराष्ट्रपति भवन में मनाई दीवाली

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति भवन पहुंचकर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान के तहत उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी के माथे पर तिलक लगाया। दोनों नेताओं ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न भी भेंट किया। पीएम मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कीं।

Narendra Modi

एक्स पर पोस्ट कर दी मुलाकात की जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा- उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और दिवाली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts