Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Rajnandgaon News:DSP बनेंगी सिल्वर गर्ल ज्ञानेश्वरी यादव: CM साय का बड़ा ऐलान,30 लाख की पुरस्कार राशि का किया ऐलान

राजनांदगांव की बेटी ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रचा इतिहास, मुख्यमंत्री ने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन और सम्मान राशि की घोषणा की।ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाली छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में सम्मान किया।
DSP बनेंगी सिल्वर गर्ल ज्ञानेश्वरी यादव: CM साय का बड़ा ऐलान,30 लाख की पुरस्कार राशि का किया ऐलान

रायपुर/ राजनादगांव: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति देने और 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित सम्मान समारोह में ज्ञानेश्वरी की उपलब्धि को प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा बताया गया।

Durg Bhilai News: दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार: महिला कर्मचारी के वेतन से डेढ़ लाख की हेराफेरी का आरोप

मुख्यमंत्री आवास में हुआ सम्मान

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाली छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में सम्मान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति देने की घोषणा की।

Durag Bhilai News: कांग्रेस नेता उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, सड़क पर उतरे ग्रामीण,दुर्ग में चक्काजाम से बवाल

30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी यादव को 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

CM बोले- बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर पूरे छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का मजबूत उदाहरण है।

Raipur News: महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर पहुंचकर भरवा रही आवेदन

ASI से अब बनेंगी DSP

ज्ञानेश्वरी यादव वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के तहत डीएसपी बनाया जाएगा। यह सम्मान प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

पहले भी जीत चुकी हैं अंतरराष्ट्रीय पदक

ज्ञानेश्वरी यादव राजनांदगांव जिले के ग्राम भोड़िया की रहने वाली हैं। इससे पहले उन्होंने एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर भी देश और प्रदेश का नाम रोशन किया था। अब कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतकर उन्होंने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है। 

Raipur News: कश्मीर आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों के परिवारों को 36-36 लाख की सहायता, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और सम्मान उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश और देश का नाम लगातार रोशन करें।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts