Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur News:रायपुर में 600 किरायेदारों की पुलिस जांच, 6 संदिग्धों से पूछताछ; अवैध प्रवासियों पर सख्त अभियान

रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, औद्योगिक क्षेत्र में दस्तावेजों की जांच; बिना पुलिस वेरिफिकेशन किरायेदार रखने वालों को चेतावनी,जिले में अवैध प्रवासियों और किरायेदारों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक झा,एसडीओपी माना लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिलतरा पुलिस द्वारा की गई।
रायपुर में 600 किरायेदारों की पुलिस जांच, 6 संदिग्धों से पूछताछ; अवैध प्रवासियों पर सख्त अभियान

रायपुर: रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध प्रवासियों और किरायेदारों के सत्यापन को लेकर बड़ा अभियान चलाया। सिलतरा थाना क्षेत्र के सांकरा स्थित जे.के. वीडियो हॉल परिसर में 600 से अधिक किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान 6 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका विस्तृत सत्यापन शुरू किया गया है। पुलिस ने मकान मालिकों को बिना सत्यापन किरायेदार नहीं रखने की सख्त हिदायत दी है।

ये भी पढ़ें: Raipur News: रायपुर में चलती बाइक बनी आग का गोला: भाठागांव में होंडा शाइन में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान



रायपुर ग्रामीण में चला विशेष सत्यापन अभियान

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने जिले में अवैध प्रवासियों और किरायेदारों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा और एसडीओपी माना लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिलतरा पुलिस द्वारा की गई।

600 से अधिक किरायेदारों की जांच

अभियान के दौरान सांकरा स्थित जे.के. वीडियो हॉल परिसर में रहने वाले लगभग 600 किरायेदारों का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम ने पहचान पत्र, निवास संबंधी दस्तावेज और अन्य आवश्यक रिकॉर्ड की जांच कर जानकारी दर्ज की।

ये भी पढ़ें: Durag Bhilai News: कांग्रेस नेता उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, सड़क पर उतरे ग्रामीण,दुर्ग में चक्काजाम से बवाल

औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिक भी जांच के दायरे में

सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में दूसरे राज्यों से आकर रहने और काम करने वाले श्रमिकों का भी सत्यापन किया गया। पुलिस ने उनकी पहचान, निवास और कार्यस्थल से जुड़ी जानकारी एकत्र कर रिकॉर्ड अपडेट किया।

/img/129/1785758796441

6 संदिग्धों से पूछताछ

जांच के दौरान पुलिस को 6 ऐसे व्यक्ति मिले जिनकी गतिविधियां और दस्तावेज संदेहास्पद पाए गए। सभी से विस्तृत पूछताछ की गई और वैधानिक प्रक्रिया के तहत उनका सत्यापन जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

/img/129/1785758800957

ये भी पढ़ें: Raipur News: महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर पहुंचकर भरवा रही आवेदन

मकान मालिकों को सख्त निर्देश

पुलिस ने मकान मालिकों और परिसर प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना पुलिस सत्यापन किसी भी व्यक्ति को किराये पर मकान उपलब्ध न कराया जाए। साथ ही बाहरी व्यक्तियों की जानकारी समय-समय पर पुलिस को देने के लिए कहा गया।

अभियान रहेगा लगातार जारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध प्रवासी की सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 पर देने की अपील की।

ये भी पढ़ें: Raipur News: भाजपा का 'सहयोग केंद्र' आज से शुरू, 5 दिन तक मंत्री सुनेंगे जनता की सीधी शिकायतें

पुलिस की आमजन से अपील

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने लोगों से अपने किरायेदारों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts