PlayBreaking News

रायगढ़ में राजस्व जंगल से दो ग्रामीणों के शव मिले,4 दिन से थे लापता; साथियों पर लाश छिपाने का आरोप

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के संबलपुरी जंगल में दो ग्रामीण पुनीलाल यादव और संदीप उरांव की शव मिली। शिकार के दौरान करंट लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि एक की तलाश जारी है। घटना के कारणों की जांच पुलिस और वन विभाग कर रहा है।
Follow on Google News
4 दिन से थे लापता; साथियों पर लाश छिपाने का आरोप
रायगढ़ के राजस्व जंगल में दो ग्रामीण मृत पाए गए
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के संबलपुरी के पास स्थित राजस्व जंगल में दो ग्रामीणों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान पुनीलाल यादव उर्फ मंत्री यादव (51) और संदीप उरांव (24) के रूप में हुई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

    शिकार पर निकले थे सात लोग

    जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर की सुबह करीब 4 बजे गांव के सात लोग शिकार के लिए जंगल गए थे। शाम तक सभी लौट आए, लेकिन पुनीलाल और संदीप घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

    दो दिन बाद दर्ज हुई शिकायत

    लगातार खोजबीन के बाद 12 दिसंबर की शाम परिजनों ने चक्रधर नगर थाने में दोनों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। अगले ही दिन पुलिस को सूचना मिली कि दोनों के शव जंगल में पड़े हैं।

    करंट से मौत का आरोप

    ग्राम रेगड़ा के कोटवार शौकीलाल सारथी ने आरोप लगाया है कि दोनों की मौत जानवरों के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से हुई। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद साथियों ने खुद को बचाने के लिए शवों को जंगल में छिपा दिया।

    यह भी देखें: 3 मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर; इलाके में आक्रोश

    हाथ पर मिले जलने के निशान

    13 दिसंबर की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शव झाड़ियों के बीच पड़े मिले। मृतकों के हाथ पर जलने के निशान पाए गए हैं, जिससे करंट लगने की आशंका और मजबूत हुई है।

    मृतक पुनीलाल की पत्नी गंगा यादव ने बताया कि 9 दिसंबर की शाम से पति लापता थे। उन्होंने कहा कि पति की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और चार दिन से उन्हें ढूंढा जा रहा था। अनहोनी की आशंका पहले से थी।

    चार संदिग्ध हिरासत में

    चक्रधर नगर थाना प्रभारी जी. एल. साहू ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर तलाश की जा रही थी। अब शव मिलने के बाद मामले की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस ने छोटे रेगड़ा निवासी राजू उरांव, विकास, जय किशन और रमेश (45) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एक अन्य आरोपी आकाश की तलाश जारी है।

    पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts