सूरजपुर में कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरी:3 मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर; इलाके में आक्रोश

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज में दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच के आदेश दिए गए हैं। हादसे से इलाके में आक्रोश का माहौल है।
Follow on Google News
3 मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर; इलाके में आक्रोश
कोल्ड स्टोरेज में दीवार गिरने से बड़ा हादसा।
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के नयनपुर में स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। काम करते समय अचानक एक दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आकर तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

    कैसे हुआ हादसा?

    जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11 बजे मजदूर रोज की तरह कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई और चार मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान तीसरे मजदूर की भी मौत हो गई।

    मृतकों और घायल की पहचान

    हादसे में विफल (निवासी भटगांव), भोल सिंह (ग्राम डेडरी) और वेद सिंह (बेल्टिकरी भूमिहारपारा) की जान चली गई। घायल मजदूर सुरेंद्र (रामनगर) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

    अधिकारियों ने लिया जायजा

    घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर एस. जयवर्धन और एसएसपी प्रशांत ठाकुर मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मामले की जांच के निर्देश दिए।

    ग्रामीणों का विरोध, पुलिस तैनात

    हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कोल्ड स्टोरेज को बंद करने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

    इस हादसे के बाद मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था और कोल्ड स्टोरेज की निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts