चुनाव नतीजों पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, कहा- हरियाणा के नतीजे अप्रत्याशित, शिकायतों से चुनाव आयोग को कराएंगे अवगत

नई दिल्ली। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव नतीजों पर बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को अप्रत्याशित करार देते हुए बुधवार को कहा कि अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराया जाएगा। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर में ‘इंडिया गठबंधन' की जीत संविधान और लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है।
जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया : राहुल
राहुल गांधी ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया! प्रदेश में इंडिया गठबंधन की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है!'' जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट के साथ सरकार बनाने को तैयार है।





















