Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जब महुआ बीन रहीं महिलाओं के बीच अचानक जा पहुंचे राहुल गांधी, दिया अपना परिचय, साथ में तोड़े और चखे फल

Follow on Google News
जब महुआ बीन रहीं महिलाओं के बीच अचानक जा पहुंचे राहुल गांधी, दिया अपना परिचय, साथ में तोड़े और चखे फल
उमरिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सोमवार की रात शहडोल में गुजारनी पड़ी। इसके बाद मंगलवार की सुबह वे उमरिया के जंगल में महुआ बीन रहीं महिलाओं के बीच अचानक से पहुंच गए। जब महिलाओं ने उन्हें नहीं पहचाना तो उन्होंने अपना परिचय दिया और कहा- ''मैं राहुल गांधी हूं''। एकाएक राहुल गांधी जैसी शख्सियत को सामने पाकर महिलाएं अचंभित हो गई। इसके बाद उन्होंने महिलाओं से बातचीत की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। इसके बाद वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

राहुल गांधी ने महिलाओं को दिया परिचय

राहुल गांधी शहडोल में रात्रि विश्राम करने के बाद आज सुबह वह वापस जा रहे थे, तभी वे उमरिया में हवाई पट्टी के पास महुआ बीन रहीं महिलाओं के बीच पहुंच गए। जहां पर राहुल गांधी ने महिलाओं को अपना परिचय दिया और कहा ''मैं राहुल गांधी हूं''। एकाएक राहुल गांधी जैसी शख्सियत को सामने पाकर महिलाएं अचंभित हो गई। लेकिन चिर परिचित अंदाज में राहुल गांधी ने महुआ बीन रही महिलाओं के साथ में संवाद किया। उनसे महुआ के बारे में जानकारी लेने के साथ-साथ उससे होने वाली आय के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

राहुल गांधी ने चखा महुआ

इसके साथ ही राहुल गांधी ने गिरे हुए महुआ को भी बीना और उसे टेस्ट भी किया। राहुल गांधी ने महुआ बीनने वाली मुन्नी बाई, आशा यादव, माया कोल, रेखा बाई और सिया बाई से बातचीत की और उनकी समस्याओं तथा चुनौतियों के बारे में पूछा। राहुल गांधी लगभग 10 से 15 मिनट तक महुआ के पेड़ के नीचे महिलाओं से चर्चा की। इस मौके पर महिलाओं ने गांधी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। वहीं महिलाओं ने बताया कि ''हम सुबह 5:00 बजे से आते हैं और महुआ बीनते हैं। महुआ को इकठ्ठा करके सुखाते हैं और फिर बाजार में 30 रुपए किलो के भाव से बेचते हैं। यही हमारी आय का साधन है।

मीडिया के सवालों से बचते नजर आए राहुल

महिलाओं से संवाद करने बाद राहुल गांधी उमरिया हवाई पट्टी के लिए रवाना हो गए। वहीं हवाई पट्टी पर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सिंह की अगुवाई में कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। मीडिया ने जब उसे सवाल किया कि भाजपा के नेता कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र बता रहे हैं। इस सवाल पर राहुल गांधी ने बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए।

शहडोल में करना पड़ा रात्रि विश्राम

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने सोमवार को मंडला और शहडोल लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद जब वह वापस जा रहे थे तो फ्यूल की कमी के कारण उड़ान नहीं भर पाया। इसके बाद जबलपुर से फ्यूल मंगाया गया है। वहीं, मौसम खराब होने और फ्यूल देरी से आने की वजह से उनका हेलीकॉप्टर फ्यूल उड़ान नहीं भर सका। उनको रात शहडोल में ही बितानी पड़ी। उन्हें सूर्या इंटरनेशनल होटल में ठहराया गया था। जहां पर उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। ये भी पढ़ें- VIDEO : राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म, जनसभा के बाद नहीं भर पाया उड़ान, होटल में गुजारेंगे रात
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts