PlayBreaking News

जॉब नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा...कोटा और देहरादून के बाद प्रयागराज में राहुल गांधी छात्रों से करेंगे संवाद, 8 अगसत को 'छात्रों की गूंज'

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी कॉलेज मैदान में छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम का केंद्र शिक्षा की बढ़ती लागत, रोजगार संकट और सरकारी शिक्षण संस्थानों की स्थिति रहेगा। कांग्रेस इसे युवाओं के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की बड़ी पहल बता रही है। पार्टी का दावा है कि इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल होंगे।
Follow on Google News
कोटा और देहरादून के बाद प्रयागराज में राहुल गांधी छात्रों से करेंगे संवाद, 8 अगसत को 'छात्रों की गूंज'
फाइल फोटो

नेशनल डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 8 अगस्त को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में छात्रों और युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का नाम ‘छात्रों की गूंज’ है। लंबे समय से चर्चा में रहे इस कार्यक्रम के लिए केपी कॉलेज मैदान को चुना गया है। कांग्रेस का कहना है कि यह आयोजन युवाओं की समस्याओं को सीधे राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का मंच बनेगा। कार्यक्रम के जरिए पार्टी छात्रों, बेरोजगार युवाओं और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है।

शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर रहेगा फोकस 

कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को महंगी और व्यावसायिक बनाने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि बढ़ती फीस, रोजगार के सीमित अवसर और सरकारी शिक्षण संस्थानों की स्थिति युवाओं के भविष्य के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। राहुल गांधी अपने संवाद के दौरान इन विषयों पर छात्रों की राय सुनेंगे और उनके सुझावों को राष्ट्रीय बहस का हिस्सा बनाने की कोशिश करेंगे। गांधी ने अपने आगामी कार्यक्रम को लेकर एक्स पर एक पोस्ट की है।  जिसमें उन्होंने कहा कि ‘जॉब नहीं  मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा।’

Twitter Post

युवाओं को जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान

प्रयागराज में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने व्यापक स्तर पर पंजीकरण अभियान चलाया है। छात्रों और युवाओं को जोड़ने के लिए क्यूआर कोड और मिस्ड कॉल के जरिए रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। पार्टी नेताओं का दावा है कि इस अभियान को युवाओं से अच्छा समर्थन मिला है और बड़ी संख्या में छात्र सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 9 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव : HC के निर्देश के बाद सितंबर में मतदान

प्रदेश कांग्रेस ने जताई रिकॉर्ड भीड़ की उम्मीद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि 8 अगस्त का यह आयोजन देश के सबसे बड़े छात्र सम्मेलनों में शामिल हो सकता है। उनके अनुसार राहुल गांधी के नेतृत्व में यह छात्रों का तीसरा बड़ा संवाद और कूच कार्यक्रम होगा। कांग्रेस को उम्मीद है कि प्रयागराज में हजारों छात्र और युवा जुटेंगे तथा शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

17 जून को कोटा से की थी शुरुआत

राहुल गांधी ने युवाओं से सीधे संवाद ‘छात्रों की गूंज’ श्रृंखला की शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से की थी। इसके बाद देहरादून में भी ऐसा ही कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे कांग्रेस ने सफल बताया। अब प्रयागराज का सम्मेलन इस अभियान का अगला महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य युवाओं के बीच अपनी पहुंच मजबूत करना और उनके मुद्दों को राजनीतिक विमर्श के केंद्र में लाना है। 

ये भी पढ़ें: अपराधी को CM बनाएंगे तो यही होगा... प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना, बोले- बिहार को बेहतर मुख्यमंत्री चाहिए

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts