Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में कांग्रेस के चुनाव प्रचार का शंखनाद : मंडला और डिंडोरी में सभा करेंगे राहुल गांधी, मंच पर लगा BJP प्रत्याशी कुलस्ते का फोटो

Follow on Google News
MP में कांग्रेस के चुनाव प्रचार का शंखनाद : मंडला और डिंडोरी में सभा करेंगे राहुल गांधी, मंच पर लगा BJP प्रत्याशी कुलस्ते का फोटो
सिवनी/शहडोल। कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। सबसे पहले मंडला सीट के तहत आने वाले सिवनी जिले के धनौरा आएंगे। कांग्रेस कैंडिडेट ओमकार सिंह मरकाम के पक्ष में सभा करेंगे। इसके बाद शहडोल के बाणगंगा मेला ग्राउंड में फुंदेलाल मार्को के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसी बीच मंडला से एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कांग्रेस नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते का फोटो लगा है।

मंच पर लगे फ्लेक्स में दिखा बीजेपी प्रत्याशी का फोटो

दरअसल, मंडला के धनौरा में राहुल गांधी की जनसभा के चलते रविवार को मंच पर फ्लेक्स लगाया गया। जिसमें कांग्रेस नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते का फोटो नजर आ रहा था। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता हरकत में आए और फग्गन सिंह के फोटो को ढंक दिया। जिसके बाद उसी जगह कांग्रेस विधायक रजनीश हरवंश सिंह का फोटो लगाया गया। फ्लेक्स में हुई इस गलती को लेकर अभी तक किसी भी कांग्रेसी नेता की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1777217683194347976

राहुल गांधी का कार्यक्रम

दोपहर 2 बजे : राहुल गांधी मंडला सीट के तहत आने वाले सिवनी जिले के धनौरा आएंगे। यहां वे कांग्रेस कैंडिडेट ओमकार सिंह मरकाम के पक्ष में सभा करेंगे। दोपहर 4 बजे : शहडोल के बाणगंगा मेला ग्राउंड में फुंदेलाल मार्को के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर पहले चरण में चुनाव

  • मध्य प्रदेश की सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। भाजपा ने अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ सीधी, मंडला और छिंदवाड़ा के लिए अपने कैंडिडेट ही बताए हैं।
  • सीधी और मंडला की लोकसभा सीट पर टिकट की जानकारी साफ मिल गई है। सीधी सीट में भाजपा से डॉ. राजेश मिश्रा तो कांग्रेस ने पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को मैदान में उतारा गया है।
  • मंडला सीट पर भाजपा ने फग्गन सिंह कुलस्ते तो कांग्रेस ने ओमकार सिंह मरकाम को उतारा है।
  • छिंदवाड़ा में भाजपा ने नकुलनाथ वहीं, कांग्रेस ने बंटी साहू को मौका दिया है।
  • इसी के साथ बालाघाट, शहडोल और जबलपुर में कांग्रेस के प्रत्याशियों का ऐलान होना बाकी है। बीजेपी ने शहडोल में हिमाद्री सिंह, बालाघाट में भारती पारधी और जबलपुर में आशीष दुबे को टिकट दिया।

MP में चार चरणों में वोटिंग

तारीख सीट की संख्या सीट का नाम
19 अप्रैल 6 सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा
26 अप्रैल 7 टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल
7 मई 8 मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़
13 मई 8 देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा

चार महीने में करीब 3 लाख वोटर्स बढ़े

मध्य प्रदेश में इस बार 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 64 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 के विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 60 लाख मतदाता थे। इस तरह 4 महीने में 3 लाख कुल वोटर्स बढ़ चुके हैं। कुल वोटर्स में पुरुषों की संख्या 2 करोड़ 89 लाख 51 हजार 705 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 87 हजार 122 है। ये भी पढ़ें- PM मोदी का जबलपुर में रोड शो, भगवा रंग जीप में सवार होकर किया जनता का अभिवादन; कमल का फूल दिखाकर लोगों से मांगे वोट
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts