Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप : राहुल लोकसभा में फ्लाइंग किस देकर गए, महिलाओं का अपमान किया; सदन में ऐसा कभी नहीं देखा

Follow on Google News
स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप : राहुल लोकसभा में फ्लाइंग किस देकर गए, महिलाओं का अपमान किया; सदन में ऐसा कभी नहीं देखा
नई दिल्ली। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दूसरे दिन एक विवाद खड़ हो गया। अपनी स्पीच के बाद राहुल गांधी संसद से रवाना हो गए। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कहना था कि, राहुल ने लोकसभा से जाते समय अभद्र इशारा किया, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। स्मृति का आरोप था कि, संसद में जब महिलाएं बैठी हुई थीं तब कोई इस तरह फ्लाइंग किस का इशारा करके जाए तो यह काफी अभद्र है। ऐसा अशोभनीय आचरण पहले कभी नहीं हुआ था।

देश देख रहा किस खानदान के लक्षण हैं : स्मृति

केंद्रीय महिला एंव बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में कहा कि, मुझ से पहले जिनको यहां बोलने का मौका मिला उन्होंने आज असभ्यता का परिचय दिया है। उन्होंने अपना भाषण खत्म करने के बाद अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने उस संसद में फ्लाइंग किस दिया जिस संसद में महिला भी बैठी हुई हैं। ऐसा व्यवहार सिर्फ एक स्त्री द्वेषी व्यक्ति ही कर सकता है। ऐसी गरिमाविहीन आचरण इस सदन में पहले कभी नहीं हुआ। ये किस खानदान के लक्षण हैं, यह देश देख रहा है। वहीं इस घटना को लेकर भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने स्पीकर ओम बिरला के समक्ष शिकायत भी की है। https://twitter.com/ANI/status/1689185942798802944?s=20

इनका इतिहास खून से सना- ईरानी

स्मृति ईरानी ने कहा, इनका इतिहास खून से सना है। ये लोग चाहते हैं कि मणिपुर में चर्चा हो। हमारे नेताओं ने कहा कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं। भागे ये, हम नहीं। भागने के पीछे कारण क्या, गृह मंत्री जब बोलने लगेंगे, ये लोग मौन साध लेंगे। स्मृति ईरानी ने कहा, ये लोग मौन थे, कई चीजों पर, आज भी मौन हैं। अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट कहती है, इनके करप्शन की वजह से जीडीपी पर 9% असर होगा, लेकिन ये चुप थे। यूपीए की सरकार को 2005 में ये ज्ञात हो गया था कि खुले में शौच होने की वजह से महिलाओं का रेप हो रहा है, फिर भी ये चुप थे।

स्मृति ईरानी ने दिया जवाब- मणिपुर देश का अंग है

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के बयान का जवाब देते हुए कहा, सबसे पहले आपकी पीठ पर आपके आसन पर जिस प्रकार का आक्रामक व्यवहार देखा, उसका मैं खंडन करती हूं। पहली बार राष्ट्र के इतिहास में भारत माता की हत्या की बात कही गई। कांग्रेस पार्टी यहां पर तालियां बजाती रही। जो भारत की हत्या पर ताली पीटी, इस बात का संकेत पूरे देश को दिया कि मन में गद्दारी किसके है? मणिपुर खंडित नहीं है, विभाजित नहीं है। देश का हिस्सा है, देश का अंग है।

राहुल बोले- इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की

राहुल ने कहा, कुछ दिन पहले मणिपुर गया लेकिन हमारे पीएम नहीं गए। क्योंकि उनके लिए मणिपुर भारत नहीं है। मणिपुर की सच्चाई है कि मणिपुर नहीं बचा है, आपने मणिपुर को दो भागों में बांट दिया है। तोड़ दिया है। मैं राहत शिविरों में गया हूं, मैंने वहां महिलाओं से बात की। एक महिला से मैंने पूछा- बहन आपके साथ क्या हुआ? उसने कहा- उसने कहा, मेरा छोटा सा बेटा, एक ही बेटा था। मेरे आंखों के सामने उसको गोली मारी गई। मैं पूरी रात उसकी लाश के साथ लेटी रही। फिर मुझे डर लगा, मैंने अपना घर छोड़ दिया। मैंने महिला से पूछा कुछ तो लाईं होंगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ कपड़े और एक फोटो है। राहुल गांधी ने कहा, एक और उदाहरण दूसरे कैंप में एक महिला मेरे पास आई। मैंने उससे पूछा, तुम्हारे साथ क्या हुआ? जैसे ही मैंने उससे ये सवाल पूछा, वैसे ही एक सेकंड में वह कांपने लगी। उसने अपनी दिमाग में वह दृश्य देखा और वह बेहोश हो गई। ये सिर्फ दो उदाहरण दिए हैं। इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है। इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान को मारा है। हिंदुस्तान का मणिपुर में कत्ल किया है, मर्डर किया है।

आपने भारत माता की हत्या की : राहुल गांधी

राहुल ने कहा, जैसे मैंने भाषण की शुरुआत में बोला भारत एक आवाज है। भारत हमारी जनता की आवाज है। दिल की आवाज है। उस आवाज की हत्या आपने मणिपुर में की। इसका मतलब आपने भारत माता की हत्या मणिपुर में की। आपने मणिपुर के लोगों को मारकर भारत माता की हत्या की। आप द्रेशप्रेमी नहीं, देशद्रोही हो। इसलिए आपके पीएम मणिपुर में नहीं जा सकते हैं, क्योंकि उन्होंने हिंदुस्तान की हत्या की है। भारत माता की हत्या की है। आप भारत माता के रखवाले नहीं हो, आप भारत माता के हत्यारे हो। ये भी पढ़ें- केंद्र सरकार पर राहुल का सबसे बड़ा वार : आपने मणिपुर में भारत माता की हत्या की, आप देशद्रोही हो; मोदी की तुलना रावण से की
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts