नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा ने 13 मई की शाम सगाई कर ली। परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में कपल ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई। परिणीति और राघव की खुशियों में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे थे।
राघव ने किया परिणीति को किस
सोशल मीडिया पर परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कपल अपने खूबसूरत पलों को एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कपल मेहमानों के बीच खड़े हैं और तभी परिणीति माही मेनू छडयो ना गाना गाती हैं। इस दौरान राघव एक्ट्रेस को गाल पर किस करते हैं। उसके बाद वह परिणीति को हग कर लेते हैं।
https://twitter.com/RoshanKrRaii/status/1657452877303128064?s=20
एक्ट्रेस ने पहना था पिंक कलर का सूट
इंगेजमेंट पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने रोज पिंक रंग का सूट पहना। वहीं राघव चड्ढा व्हाइट कलर के कुर्ता पायजामा में परिणीति के लुक को कंप्लीट करते दिखे। एक्ट्रेस की ज्वैलरी और आउटफिट दोनों को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। वहीं राघव चड्ढा का कुर्ता-पायजामा पवन सचदेव ने डिजाइन किया था।
https://twitter.com/ParineetiChopra/status/1657408414610509826?t=hdjB8NZM9b6_YDvjCPZ_WQ&s=08
कपल ने दिल्ली में की सगाई
परिणीति और राघव ने सेंट्रल दिल्ली के कपूरथला हाउस में इंगेजमेंट की। कपल की सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, परिणीति की कजन सिस्टर और फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास सहित लगभग 150 मेहमानों ने शिरकत की थी। वहीं फिलहाल कपल ने शादी की डेट का खुलासा नहीं किया है। आशंका जताई जा रही है कि कपल इसी साल सात फेरे ले सकता है।