Raghav Chadha :उपनेता पद से हटने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, ‘इविल आई’ इमोजी के साथ शेयर किया वीडियो

राज्यसभा में राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट किया। ‘इविल आई’ इमोजी के साथ शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने संसद में उठाए कई मुद्दों को दिखाया।
Follow on Google News
उपनेता पद से हटने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, ‘इविल आई’ इमोजी के साथ शेयर किया वीडियो
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राघव चड्ढा को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने ‘इविल आई’ (नजर न लगे) इमोजी का इस्तेमाल किया और संसद में उठाए गए मुद्दों का एक वीडियो साझा किया।

    2 मिनट 45 सेकेंड का वीडियो किया शेयर

    राघव चड्ढा ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर 2 मिनट 45 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह संसद में कई जनहित के मुद्दे उठाते नजर आ रहे हैं।

    वीडियो में उन्होंने मिडिल क्लास से जुड़े कई मुद्दों पर बात की, जैसे-

    • मिडिल क्लास पर बढ़ता टैक्स बोझ
    • डेटा एक्सपायरी की समस्या
    • पैटर्निटी लीव
    • बैंक में मिनिमम बैलेंस पर लगने वाला जुर्माना
    • फूड एडल्टरेशन (खाद्य मिलावट)
    • इनकमिंग कॉल चार्ज
    • 28 दिन के रिचार्ज को ‘स्कैम’ बताना
    • एक्सेस बैगेज चार्ज
    • पेपर लीक के मामले
    • एयर पॉल्यूशन
    • हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी
    • एयरपोर्ट पर महंगा खाना
    Twitter Post

    अशोक मित्तल ने क्या कहा?

    इस पूरे घटनाक्रम पर अशोक मित्तल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है, जिन्हें राज्यसभा में आम आदमी पार्टी का नया उपनेता बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में इस तरह के बदलाव सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं और इसके पीछे कोई खास वजह नहीं है।

    Breaking News

    मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है, कल किसी और को मिल सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा पार्टी के वरिष्ठ सांसद हैं और उनसे जो सीखा है, उसे आगे भी निभाने की कोशिश करेंगे।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts