Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

International Aviation Update:मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कतर एयरवेज ने सीमित उड़ानें शुरू कीं, भारत के लिए भी फ्लाइट्स तय

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान की ओर से जारी हमलों की वजह से हवाई सेवाओं पर असर पड़ा है। कई एयरस्पेस बंद होने से इंटरनेशनल फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं, जिससे हजारों यात्री अलग-अलग देशों में फंसे हुए हैं। इन हालातों के बीच कतर एयरवेज ने कुछ उड़ानें फिर से शुरू करने का फैसला लिया है।
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कतर एयरवेज ने सीमित उड़ानें शुरू कीं, भारत के लिए भी फ्लाइट्स तय
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित हो गई हैं और कई यात्री अलग-अलग देशों में फंसे हुए हैं। ऐसे में कतर एयरवेज ने सीमित ऑपरेशन के तहत चुनिंदा उड़ानें शुरू कर राहत देने की कोशिश की है। एयरलाइन का कहना है कि यह अस्थायी व्यवस्था है।

    आज से 29 उड़ानों का होगा संचालन

    कतर एयरवेज के अपडेटेड शेड्यूल के अनुसार 12 मार्च को हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुल 29 उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 15 डिपार्चर और 14 अराइवल वाली फ्लाइट्स शामिल हैं। दोहा से जिन प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें संचालित हो रही हैं, उनमें मुंबई, नई दिल्ली, इस्लामाबाद, न्यूयॉर्क, फ्रैंकफर्ट, बीजिंग, लंदन, काहिरा और जोहान्सबर्ग शामिल हैं। वहीं दोहा आने वाली उड़ानों में सोल, जेद्दा, हांगकांग, मस्कट, मेलबर्न, डलास और बैंकॉक जैसे शहर शामिल हैं। इसी के साथ एयरलाइन ने साफ किया है कि-यह व्यवस्था केवल अस्थायी राहत के तौर पर की गई है।

    ये भी पढ़ें: Middle East War: छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस पर रोक: होटल-रेस्टोरेंट प्रभावित, अस्पताल-स्कूलों को प्राथमिकता

    भारत के लिए भी तय हुआ विशेष शेड्यूल

    भारत आने-जाने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए कतर एयरवेज ने कुछ खास तारीखों पर उड़ानों की योजना बनाई है। 13 मार्च को दोहा से कोच्चि के लिए फ्लाइट चलेगी। इसके अलावा 14 मार्च को मुंबई, 15 मार्च को नई दिल्ली और 16 मार्च को कोच्चि और मुंबई के लिए विमान सेवा उपलब्ध रहेगी। 17 मार्च को भी कोच्चि और मुंबई के लिए उड़ानों का संचालन किया जाएगा। वहीं भारत से दोहा के लिए 14 मार्च को कोच्चि, 15 मार्च को मुंबई और 16 मार्च को नई दिल्ली से उड़ानें निर्धारित की गई हैं।

    यात्रियों की मदद के लिए अस्थायी कॉरिडोर

    रिपोर्ट्स के मुताबिक कतर के नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अस्थायी अनुमति मिलने के बाद सीमित ऑपरेटिंग कॉरिडोर के जरिए उड़ानों को संचालित किया जा रहा है। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि-ये नियमित कमर्शियल ऑपरेशन नहीं है, बल्कि फंसे यात्रियों को राहत देने के लिए उठाया गया कदम है। 

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts