Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में पंजाबी यूट्यूबर जसबीर सिंह गिरफ्तार, तीन बार गया पाकिस्तान

Follow on Google News
ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में पंजाबी यूट्यूबर जसबीर सिंह गिरफ्तार, तीन बार गया पाकिस्तान
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में एक मशहूर यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। जसबीर सिंह रूपनगर जिले के महलां गांव का रहने वाला है और उसके यूट्यूब चैनल जान महल पर 10 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

ISI एजेंट के संपर्क में था जसबीर

पुलिस जांच में सामने आया है कि जसबीर सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एक एजेंट हसन अली उर्फ जट्ट रंधावा के संपर्क में था। वह साल 2020, 2021 और 2024 में तीन बार पाकिस्तान गया था। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जसबीर 2024 में पाकिस्तान उच्चायोग द्वारा दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान नेशनल डे समारोह में भी शामिल हुआ था। इस कार्यक्रम में उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और कुछ पाकिस्तानी ब्लॉगर्स से हुई थी।

मोबाइल और लैपटॉप से मिले पाकिस्तानी नंबर

पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल द्वारा की जा रही जांच में जसबीर के मोबाइल फोन और लैपटॉप से कई पाकिस्तान आधारित नंबर, संदिग्ध फाइलें और डिलीट किया गया डेटा मिला है। सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को शक है कि उसने कई संवेदनशील जानकारियां पाक एजेंटों को भेजी हैं।

यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान से जुड़ा कंटेंट

जसबीर सिंह का यूट्यूब चैनल जान महल पाकिस्तान से जुड़े कंटेंट से भरा हुआ है। उसने पाकिस्तान यात्रा पर कई वीडियो अपलोड किए हैं, जिनमें अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान में एंट्री, लाहौर की गलियों की खूबसूरती, वहां के खानपान, संस्कृति और लोगों की मेहमाननवाजी का बखान किया गया है। एक वीडियो में उसने बताया कि पाकिस्तान में उसे VIP ट्रीटमेंट मिला और लोगों ने उसका भव्य स्वागत किया। इसके अलावा करतारपुर साहिब की यात्रा पर भी उसने विशेष व्लॉग बनाया है। एक अन्य वीडियो में एक भारतीय लड़की की पाकिस्तान यात्रा का विवरण दिया गया है जिसमें वह वहां के लोगों से मिलती है और अपने अनुभव साझा करती है। इस तरह के वीडियो में भले ही पर्यटन का जिक्र हो, लेकिन जांच एजेंसियों को अब शक है कि इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की योजना छिपी हो सकती है।  
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts