PlayBreaking News

पंजाब में बड़ा राजनीतिक एक्शन :सीएम भगवंत मान ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को हटाया, जानें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

पंजाब में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विवादित वीडियो और जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की कथित आत्महत्या मामले में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा ले लिया है। सीएम ने मुख्य सचिव को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश भी दिए हैं।
Follow on Google News
सीएम भगवंत मान ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को हटाया, जानें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पंजाब से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ही मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका इस्तीफा ले लिया है। इसकी जानकारी पंजाब सीएमओ की ओर से जारी की गई है। बताया गया कि एक विवादित वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया।

    Twitter Post

    मुख्य सचिव को निष्पक्ष जांच के निर्देश

    सीएम भगवंत मान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को इसकी निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    जिला प्रबंधक की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद

    जानकारी के मुताबिक, अमृतसर में भंडारण निगम के एक जिला प्रबंधक की कथित आत्महत्या के मामले के बाद यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा यह कहते हुए सुनाई दिए कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इस वीडियो में उन्होंने परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम भी लिया था।

    ये भी पढ़ें: UP News : IPS एलवी एंटनी देव कुमार बने डीजी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी मंजूरी

    विपक्ष ने सरकार पर बनाया था दबाव

    इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर कार्रवाई का दबाव बना रहा था। बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया था कि गगनदीप सिंह रंधावा ने सल्फास खाकर आत्महत्या की और दम तोड़ने से पहले उन्होंने मंत्री भुल्लर का नाम लिया था।

    तरनतारन की पट्टी सीट से विधायक हैं भुल्लर

    लालजीत सिंह भुल्लर पंजाब के तरनतारन जिले की पट्टी विधानसभा सीट से विधायक हैं। मुख्यमंत्री द्वारा उनका इस्तीफा लेने के बाद अब पूरे मामले की जांच की जाएगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts