UP News :IPS एलवी एंटनी देव कुमार बने डीजी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी एलवी एंटनी देव कुमार को पुलिस महानिदेशक (डीजी) रैंक में पदोन्नति दी गई है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने आदेश जारी किया। फिलहाल एडीजी (रूल्स एंड मैन्युअल) पद पर तैनात देवकुमार का प्रमोशन 1 मार्च 2026 से लागू होगा, जबकि नई तैनाती का आदेश अलग से जारी किया जाएगा।
Follow on Google News
IPS एलवी एंटनी देव कुमार बने डीजी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी मंजूरी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने साल 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी एलवी एंटनी देव कुमार को पुलिस महानिदेशक (डीजी) रैंक में पदोन्नति देने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में गृह विभाग ने शुक्रवार, 20 मार्च को आधिकारिक आदेश जारी किया। यह आदेश अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद की ओर से जारी किया गया।

    वर्तमान में किस पद पर थे तैनात

    एलवी एंटनी देव कुमार फिलहाल एडीजी (रूल्स एंड मैन्युअल) के पद पर कार्यरत थे। राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद अब उन्हें डीजी रैंक में प्रमोट कर दिया गया है।

    /img/15/1774076853497

    1 मार्च 2026 से लागू होगा प्रमोशन

    गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, आईपीएस-आरआर-1994 (उत्तराखंड कैडर) के अधिकारी एलवीए देवकुमार को 1 मार्च 2026 से पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति देने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई है।

    ये भी पढ़ें: ‘रेपिस्ट बाबा’ से जुड़ा नाम… तांत्रिक अनुष्ठान में उंगली कटवाने का दावा, अशोक खरात केस में महिला आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा

    वेतनमान भी तय

    आदेश के अनुसार, डीजी पद पर पदोन्नति के बाद उनका वेतन पे-मैट्रिक्स लेवल-16 के तहत होगा, जिसमें 2,05,400 रुपये से 2,24,400 रुपये तक का वेतनमान निर्धारित है। गृह विभाग ने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि एलवीए देवकुमार की नई तैनाती (पोस्टिंग) से संबंधित आदेश अलग से जारी किया जाएगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts