Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Punjab : मोगा में हाईवे पर ट्राले से टकराई बारातियों की कार, दूल्हे समेत 4 लोगों की मौत; फाजिल्का से लुधियाना जा रहे थे

Follow on Google News
Punjab : मोगा में हाईवे पर ट्राले से टकराई बारातियों की कार, दूल्हे समेत 4 लोगों की मौत; फाजिल्का से लुधियाना जा रहे थे
मोगा। पंजाब के मोगा में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लुधियाना जा रही बारातियों की कार सड़क पर पराली से भरे खड़े ट्राला से जा टकराई। हादसे में दूल्हे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं परिवार के तीन अन्य सदस्यों का इलाज जारी है, जिनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। इनमें से एक घायल को फरीदकोट रेफर किया गया है। बारात फाजिल्का से लुधियाना के बद्दोवाल जा रही थी। हादसा लुधियाना-फिरोजपुर मेन रोड पर अजीतवाल के पास हुआ।

दूल्हे की मौके पर ही हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। डोली वाली कार (बारातियों की कार) अबोहर की तरफ से आ रही थी। कार सवार लुधियाना के पास बद्दोवाल शादी में शामिल होने जा रहे थे। तभी लुधियाना-फिरोजपुर मेन रोड पर अजीतवाल के पास उनकी कार सड़क पर खड़े पराली से भरे ट्राला से जा टकराई। हादसे में दूल्हे समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में दूल्हा सुखबिंदर सिंह, अंग्रेज सिंह और चार साल के बच्चे अर्शदीप की मौत हुई है।

ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज

जानकारी के अनुसार, लुधियाना के बद्दोवाल में एक सोसाइटी 21 लड़कियों का सामूहिक विवाह करवा रही है। जहां जलालाबाद के जोड़े की भी शादी होनी थी। इसके लिए लड़की पक्ष के लोग पहले ही पहुंच गए थे। मृतक सुखविंदर सिंह पेंटिंग का काम करता था। उनकी दो बहनें और एक भाई शादीशुदा है। सबसे छोटा सुखविंदर सिंह ही था, जिसकी रविवार को बद्दोवाल में रहने वाली युवती से शादी होने वाली थी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें- VIDEO : दिल्ली के रोहिणी इलाके में डीटीसी बस ने अनियंत्रित होकर कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत; 6 घायल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts