Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Amritsar Blast : मजीठा रोड बायपास पर जोरदार धमाका, जो शख्स बम रखने आया था, उसी के हाथ में फटा, युवक गंभीर घायल

Follow on Google News
Amritsar Blast : मजीठा रोड बायपास पर जोरदार धमाका, जो शख्स बम रखने आया था, उसी के हाथ में फटा, युवक गंभीर घायल
पंजाब के अमृतसर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। मजीठा रोड बायपास के पास करीब साढ़े नौ बजे अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

धमाके में व्यक्ति के दोनों हाथ उड़ गए

इस धमाके में घायल हुए व्यक्ति के दोनों हाथ कलाइयों से ऊपर तक उड़ गए। हालत इतनी गंभीर थी कि आसपास के लोग उसे पहचान भी नहीं सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। देखें VIDEO...

पुराने बम से हुआ धमाका, पुलिस को शक

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह कोई आतंकी या गैंगस्टर की साजिश नहीं थी। पुलिस को शक है कि घायल व्यक्ति एक कबाड़ी है, जो कबाड़ में मिले किसी पुराने बम को तोड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बम फट गया और हादसा हो गया।

घायल की पहचान अब तक नहीं हो सकी

घायल शख्स की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान और पृष्ठभूमि जानने की कोशिश कर रही है। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमाका किस तरह के विस्फोटक से हुआ।

पुलिस ने कहा- आतंक से नहीं जुड़ा मामला

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि प्रथम दृष्टया यह मामला किसी आतंकी गतिविधि से जुड़ा नहीं है। अमृतसर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बम किस प्रकार का था और यह कबाड़ में कैसे पहुंचा, इस पर गहन जांच जारी है।

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल

घटना के बाद मजीठा रोड बायपास इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बहुत खतरनाक हैं और कबाड़ का कारोबार करने वालों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts